Homeव्यवसायCredit Card Limits: बिना बताए क्रेडिट कार्ड की लिमिट क्यों घटा देते...

Credit Card Limits: बिना बताए क्रेडिट कार्ड की लिमिट क्यों घटा देते हैं बैंक? जानिए वजह


क्या आपके क्रेडिट कार्ड की सीमा अचानक कम हो गई है? आमतौर पर जब ऐसा होता है, तो कार्डधारक हैरान रह जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे तो समय पर भुगतान कर रहे थे। बैंकों की ओर से क्रेडिट सीमा में की जाने वाली यह कटौती कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं होती। बैंक अपनी वित्तीय सुरक्षा और जोखिम को कम करने के लिए ऐसा करते हैं। इसकी टाइमिंग सीधे तौर पर आपके खर्च करने के तरीके या भुगतान के व्यवहार से जुड़ी होती है।

भुगतान में देरी या मिनिमम बिल चुकाने की आदत

यह सबसे बड़ा कारण है। अगर आप बार-बार भुगतान की तारीख भूल जाते हैं, किसी अन्य कर्ज को चुकाने में चूक कर रहे हैं, या सिर्फ न्यूनतम देय राशि चुकाकर काम चला रहे हैं, तो बैंकों की स्वचालित प्रणाली इसे एक खतरे के संकेत के रूप में देखती है और आपकी क्रेडिट सीमा तुरंत घटा देती है।

कार्ड का पूरा इस्तेमाल करना

अगर आप हर महीने अपने कार्ड की पूरी सीमा का उपयोग कर लेते हैं, तो बैंक को लगता है कि आप पूरी तरह कर्ज पर निर्भर हो चुके हैं। भले ही आप पूरा भुगतान समय पर कर रहे हों, लेकिन बैंक अपना जोखिम कम करने के लिए आपकी खर्च सीमा को कम कर सकता है।

कार्ड का इस्तेमाल न करना

यह काफी अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आपका कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है और आप उससे कोई खरीदारी नहीं कर रहे हैं, तो बैंक उस बेकार पड़ी क्रेडिट सीमा को वापस ले लेते हैं और उसे किसी अन्य सक्रिय ग्राहक को आवंटित कर देते हैं।

क्रेडिट स्कोर में गिरावट

आपके क्रेडिट स्कोर में अचानक बड़ी गिरावट आती है, तो वह छिप नहीं पाती। बैंक नियमित रूप से आपकी क्रेडिट योग्यता की समीक्षा करते हैं और स्कोर कम होते ही आपकी लिमिट पर कैंची चल जाती है।

आय में कमी या रोजगार का बदलना

यदि बैंक को किसी माध्यम से यह भनक लगती है कि आपकी नियमित आय में कमी आई है या आपकी नौकरी में अस्थिरता है, तो वे एहतियात के तौर पर यह कदम उठाते हैं।

वित्तीय सेहत पर कैसे पड़ता है असर?


  • जब आपकी क्रेडिट सीमा घटती है और आपका मासिक खर्च उतना ही रहता है, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है। यह अनुपात आपके क्रेडिट स्कोर को निर्धारित करने वाला एक मुख्य कारक है, जिससे आपका स्कोर तेजी से गिरता है।

अगर ऐसा हो जाए, तो तुरंत क्या करें?


  • सबसे पहले अपने बकाए को तुरंत कम करें। कुल सीमा का केवल 30% ही खर्च करें। क्रेडिट रिपोर्ट को ध्यान से देखें, कहीं कोई गलत एंट्री तो दर्ज नहीं है। अपने बैंक से संपर्क करें, कारण पूछें और अगर आय में सुधार हुआ है, तो नया आय प्रमाण पत्र दिखाकर मैन्युअल समीक्षा का अनुरोध करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments