Last Updated:
Aunt Nephew Love Story: उत्तर 24 परगना में विवाहित महिला और भांजे के प्रेम संबंध का दुखद अंत सामने आया है.. महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है और भांजे शव किराए के मकान में मिला. बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
पश्चिम बंगाल में लिव इन में रहने वाले मामी-भांजे की मौत
उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां 33 वर्षीय शादीशुदा महिला और उसके 32 वर्षीय भांजे (रिश्ते में) के बीच कथित प्रेम संबंध और लिव-इन में रहने की कहानी का अंत दो संदिग्ध मौतों के साथ हुआ. एक का शव रेलवे ट्रैक से मिला जबकि दूसरे का शव किराए के मकान के अंदर मिला. अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.
कैसे शुरू हुई दोनों की नजदीकी?
पुलिस और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला रुनू मंडल की शादी करीब 14 साल पहले बनगांव में हुई थी. शादी के बाद भी वह अक्सर अपने मायके बशीरहाट आती-जाती थी. इसी दौरान उसकी नजदीकियां देबाशीष मंडल से बढ़ीं जो रिश्ते में उसका भांजा बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. परिवार से दूरी बढ़ने के बाद दोनों ने बशीरहाट में एक किराए का मकान लेकर साथ रहना शुरू कर दिया. दोनों पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
फिर अचानक क्या हुआ?
घटना वाले दिन सबसे पहले बशीरहाट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से महिला रुनू मंडल का शव बरामद हुआ. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पास के एक किराए के मकान में एक युवक बेहोश पड़ा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया जहां देबाशीष मंडल मृत मिला. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
About the Author
अरुण बिंजोला इस वक्त न्यूज 18 में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिए हैं और पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्यूज 1…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



