Last Updated:
Sikar News: सीकर में मानसिक रूप से कमजोर मदन सिंह की तीन बीघा जमीन और बैंक खाते को गांव के ही तीन लोगों ने धोखाधड़ी से हड़प लिया. आरोपियों ने युवक के आधार कार्ड और बैंक खाते में अपने मोबाइल नंबर जुड़वाए और मदन के खाते में आए 3.50 लाख रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी गजसिंह, भंवरलाल और सुरेश कुमार पर जमीन की रजिस्ट्री करवाने और बैंक खाते का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
: सीकर: मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमीन और बैंक खाते पर कब्जा, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sikar News: सीकर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ कुछ लोगों ने एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी बेशकीमती जमीन और बैंक खाते पर कब्जा कर लिया. आरोपियों ने युवक के सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और उसके खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.
कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गापुरा निवासी रणवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भाई मदन सिंह मानसिक रूप से कमजोर है. उसका पिछले कई वर्षों से उपचार चल रहा है. मदन सिंह के नाम पर गांव में तीन बीघा से अधिक भूमि है. रणवीर सिंह का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले गजसिंह, भंवरलाल और सुरेश कुमार ने मदन की मानसिक स्थिति का गलत लाभ उठाया.
आधार कार्ड और बैंक खाते में की धोखाधड़ी
आरोप है कि आरोपी गजसिंह ने मदन के आधार कार्ड में अपने खुद के मोबाइल नंबर जुड़वा दिए, ताकि युवक को किसी भी प्रकार की सूचना न मिल सके. इसके बाद, आरोपियों ने बैंक स्टाफ की मिलीभगत से मदन का कोटक महिंद्रा बैंक में एक नया खाता खुलवाया. इस खाते में भी गजसिंह ने अपने ही मोबाइल नंबर अपडेट करवा दिए, जिससे खाते की सारी जानकारी सीधे उसके पास आने लगी.
डीएलसी की राशि पर डाला हाथ
धोखाधड़ी का सिलसिला तब और बढ़ गया जब 3 अप्रैल को मदन के खाते में डीएलसी का 3.50 लाख रुपये का चेक जमा हुआ. जैसे ही यह राशि खाते में आई, आरोपी गजसिंह ने तुरंत चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए पूरी रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लेनी. इससे पहले, आरोपियों ने 18 मार्च को मदन की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें



