Homeअपराधराजस्थान में क्या हो रहा है? जयपुर, सवाई माधोपुर के बाद अब...

राजस्थान में क्या हो रहा है? जयपुर, सवाई माधोपुर के बाद अब बूंदी में महिला का पैर काटकर लूटी चांदी के कड़े


होमताजा खबरक्राइम

बूंदी में दरिंदगी की हदें पार! बुजुर्ग महिला का पैर काटकर चांदी के कड़े लूटी

Last Updated:

Bundi Silver Bangle Robbery Case: बूंदी के मोहनपुरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दिल दहला देने वाली लूट की वारदात हुई. 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के पैर पर धारदार हथियार से हमला किया और चांदी की कड़े लूट ली. बीच-बचाव करने आई बहू से भी मारपीट की गई. बदमाश घर से करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राजस्थान में इस तरह की यह चौथी वारदात बताई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बूंदी के मोहनपुरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दिल दहला देने वाली लूट की वारदात हुई.

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में देर रात 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नारायणी बाई के पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके पैर में पहनी चांदी के कड़े लूट ले गए. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहू के साथ भी मारपीट की गई. बदमाश घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल सास और बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश घर में घुस आए. उन्होंने सबसे पहले बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. आरोप है कि बदमाशों ने चांदी के कड़े निकालने के लिए महिला के पैर पर धारदार हथियार से वार कर दिया. जब महिला की बहू उन्हें बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी. इसके बाद आरोपी घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए.

6 से 7 की संख्या में आए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

बुजुर्ग महिला के बटे ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या 6 से 7 थी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. एफएसएल टीम और अन्य पुलिस अधिकारी भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. पुलिस परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

सवाई माधोपुर में चांदी के कड़े के लिए महिला की कर दी थी हत्या

यह घटना इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि राजस्थान में इस तरह की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान में इस तरह की चौथी घटना है. इससे पहले सवाई माधोपुर और जयपुर में भी बुजुर्ग महिलाओं के पैरों से चांदी के कड़े लूटने के लिए बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने की घटनाएं हो चुकी हैं. सवाई माधोपुर जिले के बामनवास तहसील इलाके के जाहिरा गांव में 50 वर्षीय उर्मिला मीणा के चांदी के कड़े लूटने के लिए हत्यारों ने गला रेत दिया था और दोनों पैर काट डाले थे. कड़े निकालकर कटे हुए पैरों को पानी के कुंड में फेंक दिया था. महिला का शव देखकर लोग और पुलिस हैरान रह गए थे. महिला के पैरों में पहने गए चांदी के कड़ों का वजन करीब दो किलो था.

जयपुर में 108 वर्षीय महिला के साथ बदमाशों ने की थी दरिंदगी

राजधानी जयपुर के गलतागेट थाना इलाके में 108 साल की महिला जमुना देवी के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े बदमाशों ने लूट लिए थे. वारदात को अंजाम वृद्धा के घर में पूर्व में किराए पर रहे किराएदार ने दिया था. इस घटना में जमुना देवी की मौत हो गई थी. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पहले हुई घटनाओं से जुड़ा है या नहीं. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments