Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से मरने वालों का आंकड़ा...

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से मरने वालों का आंकड़ा 4 हुआ, एक मजदूर जिंदा निकाला गया


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 8 जुलाई को निर्माणाधीन इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। हादसा रोहिणी सेक्टर-26 में हुआ था। राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे में दबे एक मजदूर को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के बाद मौके पर NDRF, दिल्ली फायर सर्विस (DFS), TPDDL और अन्य एजेंसियों ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बचाए गए मजदूर की पहचान 32 साल के सद्दाम उर्फ रवि के रूप में हुई है।

मृतकों की पहचान राम (42), कफे उर्फ नुरुल (24) और राम दुआ (62) के रूप में हुई है। राम दुआ बिल्डिंग मालिक के पिता थे। चौथे मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, मलबा हटाने का काम जारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आज की अन्य खबरें…

महाराष्ट्र के 3 जिलों में भूकंप के झटके, 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई तीव्रता

logo composite 11 1783570312

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, रात 1:37 बजे से 3:23 बजे के बीच कई बार झटके आए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

newsroom composite 730x548 2026 07 09t042257024 1783551220

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक जवान की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी वाई. चंद्रा रेड्डी के रूप में हुई है। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF की 18वीं बटालियन की एफ कंपनी में तैनात थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ओडिशा में हर पंचायत में बनेगा मॉडल प्राइमरी स्कूल, CM माझी ने 2200 स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश

logo composite 17 1783549127

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गोडाबरिश मिश्रा मॉडल प्राइमरी स्कूल (GMMPS) योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी जिला कलेक्टरों को मार्च 2027 तक कम से कम 2,200 मॉडल प्राइमरी स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य सरकार की प्रमुख योजना GMMPS की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में गोडाबरिश मिश्रा मॉडल प्राइमरी स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 2,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

महाराष्ट्र में मारपीट के बाद शिवसेना पार्षद गिरफ्तार, महिला डॉक्टर पर भी हमले का आरोप

logo composite 18 1783549333

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निगम अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दो दिन बाद हुई इस कार्रवाई के बीच वायरल वीडियो और बढ़ते विरोध के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी पार्षद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कल्याण के पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल जेंडे ने बताया कि इस मामले में पार्षद के तीन सहयोगियों को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रमेश म्हात्रे एक डॉक्टर को थप्पड़ और घूंसे मारते तथा उसके सिर पर रजिस्टर से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला डॉक्टर के हाथ पर भी हमला करते हुए उन्हें देखा गया।

दिल्ली के CSIR ने किर्गिस्तान में सेंटर फॉर सिविलाइजेशनल स्टडीज-मानस एंड महाभारत की शुरुआत की

logo composite 20 1783558016

भारत और किर्गिस्तान के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक में ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर सिविलाइजेशनल स्टडीज-मानस एंड महाभारत’ की स्थापना की गई है। दिल्ली के सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (CSIR) ने किर्गिस्तान की मानस नेशनल एकेडमी के सहयोग से इस केंद्र की शुरुआत की है।

CSIR ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय केंद्र का औपचारिक उद्घाटन 4 से 7 जुलाई के बीच किर्गिस्तान दौरे पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर किर्गिस्तान के प्रसिद्ध महाकाव्य ‘मानस’ का पहला हिंदी अनुवाद भी जारी किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments