नई दिल्ली/भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के बड़े हिस्से में जुलाई में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। साल 2015 और 2021 के बाद 11 साल में यह तीसरा मौका है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश जारी रहेगी।
मध्य प्रदेश में पहली बार जुलाई में मानसूनी सीजन में कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (9.5) बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 250.1 मिमी से 3% कम है।
वहीं उत्तर प्रदेश में 1 जून से 13 जुलाई के बीच 161.6 MM बारिश हुई, जो कि औसतन 199.7 MM से 19% कम है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश नहीं हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम पारा 41.5°C रहा। मौसम
नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार, असम, मेघालय, सिक्कि, अरुणाचल में लैंड स्लाइड और बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं।
सोमवार को अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में कुमे नदी में बाढ़ के बाद भारत-चीन सीमा (एलएसी) के पास टापा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया।
असम के टियोक में पुथी नदी ने एक तटबंध तोड़ दिया। कई गांव और कृषि भूमि पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं।

हीट इंडेक्स यानी फील लाइक टेम्प्रेचर ब़ढ़ेगा
दरअसल, हवा में नमी बढ़ने पर शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और मौसम वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्म लगता है। इसे हीट इंडेक्स कहते हैं। भुवनेश्वर में 36° डिग्री तापमान और 63% आर्द्रता के साथ हीट इंडेक्स 49°C तक पहुंच गया। मुंबई में 32°C पारे के बावजूद 70% नमी के चलते 40° डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली और श्रीगंगानगर में हीट इंडेक्स करीब 45-46° डिग्री सेल्सियस है।
देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें…

कुल्लू में पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद बादल गायब हो गए हैं। सोमवार को सूर्यास्त के समय आसमान कई रंगों में रंग गया।

गुवाहाटी में भारी बारिश हुई। इसके बाद सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास मानसून की बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद गंगा में वाटर लेवल बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट के आंशिक रूप से डूब गए।

झारखंड के खूंटी जिले के सवमारंगबेड़ा गांव में लोग एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बाढ़ वाली नदी कंधों पर उठाकर लेकर गए।
देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग को देखिए…
लाइव अपडेट्स
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में आज सुबह से बादल छाए, बारिश की संभावना
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 24 घंटे में कहीं पानी नहीं गिरा, 26% कम बारिश

जुलाई में मानसून पर ब्रेक लगने से छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 26% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
02:23 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: अब तक 241.8mm पानी गिरा, 3% से कम बारिश

मध्य प्रदेश में पहली बार जुलाई में मानसूनी सीजन में कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के मुताबिक- प्रदेश में सामान्य से 3 प्रतिशत पानी कम गिरा है। पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में एवरेज से 17% और पश्चिमी हिस्से यानी- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल में 10% कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (9.5) बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के 250.1 मिमी (9.8) से 3% कम है। हालांकि, यह कोटे की 25 प्रतिशत है। पूरी खबर पढ़ें…
02:18 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: गर्मी-उमस बढ़ी, पारा 41°C के पार पहुंचा

राजस्थान में मानसून पूरी तरह थम गया है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम 41.5°C रहा। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से बारिश होने की उम्मीद जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:58 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: अब तक 19% कम बारिश, आज 22 शहरों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में आज बारिश का अलर्ट है। 8 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 13 जुलाई के बीच 161.6 MM बारिश हुई। जबकि औसतन 199.7 MM होनी चाहिए थी। अब तक 19% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:51 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 10 जिलों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में आज 10 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई से बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:40 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: पहाड़ों पर 19 तक मौसम खराब, पंतनगर में पारा 34.7°C

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए आंधी-बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा पंतनगर में 34.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
01:36 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: पेड़ों-बिजली के खंभों से दूर रहने की एडवाइजरी

पंजाब के करीब 16 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। चंडीगढ़ में आंधी की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ निगम ने पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
01:30 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: सिरसा में 77% और हिसार में 55% कम बारिश

हरियाणा के सिरसा में अब तक (औसत 35 मिमी) के मुकाबले मात्र 8 मिमी बारिश हुई है, जो 77% की भारी कमी को दर्शाता है। फतेहाबाद में सामान्य से 60% कम (केवल 12 मिमी) और हिसार में सामान्य से 55% कम (करीब 18 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
12:10 AM14 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
आने वाले 2 दिनों के मौसम का हाल
14 जुलाई:
बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
15 जुलाई:
ओडिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तराखंड में यलो अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 50 से 70kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।
11:48 PM13 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में तापमान





