Homeटेक्नोलॉजीPM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज: 10...

PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज: 10 साल से चल रही थी सुनवाई, यूनिवर्सिटी से की थी डिग्री दिखाने की मांग


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat HC Dismisses Kejriwal Appeal In PM Modi Degree Case | Fine Upheld

अहमदाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल पर लगे 25 हजार रुपए के जुर्माने को भी बरकरार रखा।

साल 2016 में केजरीवाल ने सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन (सीआईसी) को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री सार्वजनिक की जानी चाहिए। अप्रैल 2016 में सीआईसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि पीएम मोदी की डिग्री से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं।

लेकिन, सीआईसी के फैसले के खिलाफ यूनिवर्सिटी गुजरात हाईकोर्ट पहुंच गई थी। हाईकोर्ट ने सीआईसी के आदेश को रद्द कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ केजरीवाल ने हाईकोर्ट में पुर्नयाचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 31 मार्च, 2023 को अपना फैसला बरकरार रखते हुए उन पर 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद केजरीवाल ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में याचिका लगाई थी, जिसका फैसला आज आया।

केजरीवाल ने 2016 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही थी।

केजरीवाल ने 2016 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही थी।

मनु सिंघवी ने कहा- केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्री पाने के लिए जोर नहीं दिया था

अपनी अपील की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जुर्माना लगाने के आधार को चुनौती दी थी। उन्होंने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल ने पीएम मोदी की डिग्री पाने के लिए लगातार जोर नहीं दिया था, जैसा कि सिंगल बेंच ने माना था।

उन्होंने तर्क दिया था कि सीआईसी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की थी और उन्हें किसी औपचारिक आवेदन के बजाय एक पत्र के आधार पर प्रतिवादी बनाया था। सिंघवी ने तर्क दिया कि अगर डिग्री सच में ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे शायद गुजरात यूनिवर्सिटी ने इसके सार्वजनिक महत्व को देखते हुए उपलब्ध कराया है तो यह आरटीआई एक्ट के दायरे में आनी चाहिए और कार्रवाई की वजह खत्म हो जाएगी।

साल 2014 के लोकसभा चुनावों में दी गई पीएम मोदी की एजुकेशन से जुड़ी जानकारी का स्क्रीन शॉट।

साल 2014 के लोकसभा चुनावों में दी गई पीएम मोदी की एजुकेशन से जुड़ी जानकारी का स्क्रीन शॉट।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- केजरीवाल ने संस्थान को बदनाम किया यूनिवर्सिटी की ओर से पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि केजरीवाल ने लगातार यह केस लड़ा और संस्थान को बदनाम करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कीं।

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट को केजरीवाल पर अपील करने के लिए जुर्माना लगाना चाहिए ताकि यह पक्का किया जा सके कि आरटीआई एक्ट का गलत इस्तेमाल न हो और सरकारी अधिकारियों का काम का कीमती समय ऐसी रिक्वेस्ट से निपटने में बर्बाद न हो जिनसे एक्ट का मकसद पूरा नहीं होता।

अप्रैल 2023 में, गुजरात यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयानों को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

अप्रैल 2023 में, गुजरात यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयानों को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

केजरीवाल ने की थी डिग्री सार्वजनिक करने की मांग

2016 में केजरीवाल ने सीआईसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि प्रधानमंत्री की डिग्री सार्वजनिक की जाए। अप्रैल 2016 में तत्कालीन सीआईसी एम. श्रीधर आचार्युलु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि वे पीएम मोदी को मिली डिग्रियों के बारे में केजरीवाल को जानकारी दें।

पत्र के आधार पर सीआईसी ने यूनिवर्सिटी को पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता के रिकॉर्ड केजरीवाल को देने का निर्देश दिया। यूनिवर्सिटी ने सीआईसी के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि किसी की गैर-जिम्मेदाराना जिज्ञासा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत जनहित नहीं हो सकती।

——————- ये खबर भी पढ़ें…

सड़क भ्रष्टाचार पर केजरीवाल का बड़ा हमला:पीएम मोदी से की मंत्री प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग

19 1790682708394

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नव-निर्मित सड़क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खराब गुणवत्ता के निर्माण को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments