Homeट्रैवलसावन में जा रहे हैं देवघर, यहां मिलेगा ठहरने-मोबाइल चार्जिंग का फ्री...

सावन में जा रहे हैं देवघर, यहां मिलेगा ठहरने-मोबाइल चार्जिंग का फ्री इंतजाम, जानें लोकेशन


Last Updated:

बिहार-झारखंड सीमा पार करने के बाद देवघर जिले में प्रवेश करते ही कोठिया मोड़ पर जिला प्रशासन की ओर से आधुनिक टेंट सिटी बनाई गई है. यह स्थान कांवरिया पथ पर ही स्थित है और बाबा मंदिर से करीब 4 किलोमीटर पहले पड़ता है. यहां एक साथ लगभग 1,000 कांवरिया आराम कर सकते हैं. हर बेड के साथ पंखा और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है.

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था का ऐसा केंद्र है, जहां हर साल सावन के महीने में देश-विदेश से लाखों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना और जलार्पण से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. यही वजह है कि श्रावणी मेले के दौरान देवघर शिवभक्तों के जयकारों से गूंज उठता है और पूरा शहर शिवमय हो जाता है.

सावन के महीने में हर साल लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर जलार्पण करने पहुंचते हैं. करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी करने के बाद सबसे बड़ी जरूरत सुरक्षित और आरामदायक ठहरने की होती है. इसी को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इस बार कांवरियों के लिए कई स्थानों पर निःशुल्क आवास की विशेष व्यवस्था की है. यहां बिना किसी शुल्क के बेड, पंखा, चार्जिंग प्वाइंट, स्नानघर, शौचालय, सुरक्षा और कई जगह सस्ते भोजन तक की सुविधा मिलेगी. ऐसे में बाबा के दरबार पहुंचने से पहले श्रद्धालु आराम कर अपनी यात्रा को और सुगम बना सकेंगे.

बिहार-झारखंड सीमा पार करने के बाद देवघर जिले में प्रवेश करते ही कोठिया मोड़ पर जिला प्रशासन की ओर से आधुनिक टेंट सिटी बनाई गई है. यह स्थान कांवरिया पथ पर ही स्थित है और बाबा मंदिर से करीब 4 किलोमीटर पहले पड़ता है. यहां एक साथ लगभग 1,000 कांवरिया आराम कर सकते हैं. हर बेड के साथ पंखा और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है. इसके अलावा स्वच्छ शौचालय, यूरिनल, स्नानघर, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र और सूचना केंद्र भी बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देवघर के कांवरिया पथ पर सरासनी गांव के समीप प्रसाद योजना के तहत बने विशाल आध्यात्मिक भवन को इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. यह स्थान बाबा मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर पहले पड़ता है. यहां एक साथ 10 हजार कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. भवन में दो बड़े हॉल, पंखे, स्नानघर, शौचालय, कांवर रखने के लिए अलग स्टैंड और प्रशासनिक सहायता केंद्र बनाया गया है. पहली बार यहां श्रद्धालुओं के लिए सस्ती दर पर भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे लंबी यात्रा के बाद कांवरियों को काफी राहत मिलेगी.

देवघर शहर की सीमा में प्रवेश करने से पहले बाघमारा बस स्टैंड के पास भी प्रशासन की ओर से एक और टेंट सिटी तैयार की जा रही है. यह स्थान बाबा बैद्यनाथ मंदिर से करीब 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां भी लगभग 1,200 कांवरियों के मुफ्त ठहरने की व्यवस्था होगी. प्रत्येक बेड के पास पंखा और चार्जिंग प्वाइंट रहेगा. साथ ही साफ-सफाई, शौचालय, यूरिनल और स्नानघर जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अंतिम पड़ाव से पहले श्रद्धालु आराम कर सकें.

हर साल की तरह इस बार भी मारवाड़ी कांवर संघ की ओर से विशाल सेवा शिविर लगाया जाएगा. यहां कांवरियों के लिए मुफ्त ठहरने, विश्राम करने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था रहती है. शिविर में पेयजल, चिकित्सा सहायता, प्रसाद, आराम की जगह और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं. बड़ी संख्या में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु इस शिविर का लाभ उठाते हैं और सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments