Homeट्रैवलभीलवाड़ा का ऑक्सीजन हब स्मृति वन, प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

भीलवाड़ा का ऑक्सीजन हब स्मृति वन, प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन


Last Updated:

Bhilwara Tourist Places: भीलवाड़ा का स्मृति वन धीरे-धीरे शहर के प्रमुख हरित स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है. घनी हरियाली, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक माहौल के चलते यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शहर की भागदौड़ से दूर यहां लोग सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं. स्मृति वन को भीलवाड़ा के ‘ऑक्सीजन हब’ के रूप में भी पहचान मिल रही है और यह स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है.

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा शहर के हरनी महादेव रोड पर स्थित स्मृति वन शहरवासियों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी पसंदीदा जगह बना हुआ है. यहां लोग हरियाली के बीच घूमने के साथ ट्रैकिंग और सुबह की सैर का आनंद लेते हैं. शहर के नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां समय बिताने पहुंचते हैं.

चामुंडा माता और हरणी महादेव के पहाड़ी क्षेत्र के बीच विकसित स्मृति वन की खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां बनाई गई कृत्रिम झील इसकी खास पहचान है. आसमान से देखने पर झील का आकार दिल जैसा दिखाई देता है. झील में सारस सहित कई प्रजातियों के जलचर पक्षी भी नजर आते हैं, जिससे यहां का प्राकृतिक वातावरण और सुंदर हो जाता है.

स्मृति वन की झील की चहारदीवारी को महलों और रजवाड़ों की शैली में तैयार किया गया है. यही वजह है कि यह जगह शहरवासियों के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बन गई है. लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर प्रकृति के बीच समय बिताते हैं और तस्वीरें लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्मृति वन को भीलवाड़ा का ऑक्सीजन हब भी कहा जाता है. शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच यहां मौजूद बड़ी संख्या में पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में मदद करते हैं. करीब 465 बीघा क्षेत्र में फैले इस वन क्षेत्र में लगभग 150 बीघा पहाड़ी और 315 बीघा में गार्डन विकसित किया गया है.

स्मृति वन की एक बड़ी खासियत यहां बना ट्रैकिंग और वॉकिंग ट्रैक है. यहां करीब दो किलोमीटर का ट्रेक मौजूद है. वहीं करीब डेढ़ किलोमीटर का वॉकिंग ट्रेक भी है जहां सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. कई लोग यहां रोजाना दौड़ और वॉक कर खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं.

बच्चों के लिए भी स्मृति वन में विशेष खेल जोन बनाया गया है. यहां बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के खेल उपकरण लगाए गए हैं. इस कारण यह जगह बच्चों को भी खूब पसंद आती है. परिवार के लोग एक साथ यहां आकर हरियाली, खेल और खुले वातावरण का आनंद ले सकते हैं. यहां इस जेल में विभिन्न प्रजातियों की बतक और हंस भी है.

शहर से थोड़ी दूरी पर शांत और प्राकृतिक वातावरण में स्थित स्मृति वन भीलवाड़ा की खूबसूरती में खास रंग भर रहा है. हरियाली, पहाड़ियां, झील, पक्षी और ट्रैकिंग ट्रेक इसे घूमने के लिए खास बनाते हैं. यही कारण है कि स्मृति वन स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments