Homeटेक्नोलॉजीनॉर्थ परगना में अभिषेक बनर्जी का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया: बिना...

नॉर्थ परगना में अभिषेक बनर्जी का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया: बिना नक्शा पास कराए हुआ था निर्माण; चुनाव में वार रूम की तरह इस्तेमाल हुआ था


  • Hindi News
  • National
  • Abhishek Banerjee Party Office Demolished In Amtala | Illegal Building West Bengal

कोलकाता7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साउथ 24 परगना के अमतला में स्थित पार्टी ऑफिस को शनिवार को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। अधिकारियों के मुताबिक ऑफिस बिना किसी मंजूरी बिल्डिंग प्लान के बनाया गया था।

यह ऑफिस डायमंड हार्बर लोकसभा सीट का हिस्सा है। अभिषेक बनर्जी इसी सीट से सांसद हैं। जिले में टीएमसी की संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां से जिला नेताओं, बूथ कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीति से जुड़ी बैठकें होती रही हैं।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान वार रूम की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई अहम संगठनात्मक बैठकें यहीं हुई हैं।

ऑफिस में कार्रवाई की 4 तस्वीरें…

अभिषेक का अमतला स्थित ऑफिस बंद पड़ा था। पुलिस ने ताला खोलकर कार्रवाई की।

अभिषेक का अमतला स्थित ऑफिस बंद पड़ा था। पुलिस ने ताला खोलकर कार्रवाई की।

प्रशासन ने बिलडिंग के उस हिस्से को तोड़ा जो बिना मंजूरी के बना हुआ था।

प्रशासन ने बिलडिंग के उस हिस्से को तोड़ा जो बिना मंजूरी के बना हुआ था।

तोड़फोड़ के बाद एसी एसी का एक हिस्सा नीचे लटक गया।

तोड़फोड़ के बाद एसी एसी का एक हिस्सा नीचे लटक गया।

प्रशासन बोला- दो नोटिस का जवाब नहीं मिला, फिर कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, इस ऑफिस के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 जुलाई को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दो नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई का फैसला लिया।

नोटिस के मुताबिक, जिस जमीन पर यह ऑफिस बना है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। प्रशासन ने जमीन के मालिकाना हक और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों पर स्पष्टीकरण मांगा था। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहा है।

ऑफिस टूटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

अमतला डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारेबाजी की। स्थानीय BJP विधायक अग्निश्वर नस्कर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था।

ऑफिस की बिल्डिंग में साइड में अभिषेक बनर्जी का पोस्टर भी लगा है। यह पोस्टर हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया गया था।

ऑफिस की बिल्डिंग में साइड में अभिषेक बनर्जी का पोस्टर भी लगा है। यह पोस्टर हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया गया था।

आमतला ऑफिस- अभिषेक का पॉवर सेंटर, हार के बाद से बंद…

  • अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक पावर सेंटर: अमतला स्थित यह कार्यालय डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में अभिषेक बनर्जी की सबसे अहम राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र माना जाता है। यहीं से संगठन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति संचालित होती रही है।
  • दक्षिण 24 परगना में टीएमसी का मजबूत गढ़: अमतला दक्षिण 24 परगना जिले में आता है, जो लंबे समय से टीएमसी का प्रभावशाली इलाका रहा है। इसलिए इस कार्यालय का राजनीतिक महत्व सिर्फ संसदीय कार्यालय से कहीं अधिक माना जाता है।
  • अभिषेक की राजनीतिक पहचान से जुड़ा: 2014 से डायमंड हार्बर के सांसद और 2021 से टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद यह कार्यालय अभिषेक बनर्जी के संगठनात्मक फैसलों और क्षेत्रीय राजनीति का प्रमुख केंद्र बन गया।
  • 2026 चुनाव के बाद विवाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद यह कार्यालय बंद बताया गया। प्रशासन का कहना है कि कथित अवैध निर्माण के नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जबकि टीएमसी इसे राजनीतिक कार्रवाई बता रही है।
  • राजनीतिक टकराव का प्रतीक: 3 जुलाई को अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उनके सहयोगियों को STF और CID के जरिए परेशान किया जा रहा है। अब इसी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई होने से भाजपा सरकार और टीएमसी के बीच टकराव और तेज हो गया है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए: मैं तब तक जिंदा रहूंगी, जब तक उनका अंत न हो जाए

comp 1 51 1784126635798

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी जब तक उनका अंत न हो जाए। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता ने बुधवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने इस मैसेज में तृणमूल में जारी फूट पर भी अपना पक्ष रखा। ममता ने कहा- जो लोग जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments