Homeट्रैवलबरसात में जन्नत बन जाता है तुलसी वॉटरफॉल, खूबसूरती देख रह जाएंगे...

बरसात में जन्नत बन जाता है तुलसी वॉटरफॉल, खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

मानसून के मौसम में चित्रकूट का तुलसी वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है. मानिकपुर टिकरिया के पास स्थित यह झरना बारिश के समय ऊंची पहाड़ियों से गिरते पानी और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है. यहां घूमने आने वाले पर्यटक प्रकृति के इस अद्भुत संगम का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप भी बरसात के मौसम में चित्रकूट घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के इस खूबसूरत वॉटरफॉल को देखना बिल्कुल न भूलें. बारिश के समय इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और यह जगह प्राकृतिक नजारों के बीच सुकून भरा अनुभव देती है. यहां पहुंचकर आप झरने की कलकल आवाज और मनमोहक वातावरण को हमेशा याद रखेंगे.

यह वॉटरफॉल चित्रकूट के मानिकपुर टिकरिया के पास स्थित है, जिसे लोग तुलसी वॉटरफॉल के नाम से जानते हैं. बरसात के मौसम में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है और झरने का मनमोहक नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यही वजह है कि बारिश के समय दूर-दूर से लोग इस प्राकृतिक स्थल को देखने के लिए पहुंचते हैं.

अगर आप भी तुलसी वॉटरफॉल घूमने आना चाहते हैं तो सबसे पहले चित्रकूट के प्रमुख रेलवे स्टेशन मानिकपुर जंक्शन पहुंचना होगा. इसके बाद यहां से प्राइवेट टैक्सी बुक करके आसानी से इस वॉटरफॉल तक पहुंचा जा सकता है. यहां आपको पहाड़, पानी और हरियाली के बीच प्रकृति की खूबसूरती का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बताते चलें कि यह वही स्थान है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी का पहला स्काईवॉक ब्रिज तैयार कराया गया है. यह स्काईवॉक ब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, हालांकि अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है. इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

चित्रकूट के इस वॉटरफॉल में बरसात के मौसम में ऊंची पहाड़ियों से नीचे गहरी खाई में गिरता पानी बेहद मनमोहक नजारा पेश करता है. झरने से गिरते पानी के साथ उठने वाला धुंआ जैसा दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां वन विभाग के गार्ड भी तैनात किए गए हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि यह वॉटरफॉल सिर्फ बरसात के मौसम में ही अपनी असली खूबसूरती के लिए जाना जाता है. बारिश खत्म होने के बाद गर्मी के दिनों में यहां का झरना पूरी तरह सूख जाता है, जिसके चलते पर्यटकों की संख्या भी काफी कम हो जाती है. यही वजह है कि मानसून के समय ही यहां सबसे ज्यादा लोग प्राकृतिक नजारे देखने के लिए पहुंचते हैं.

अगर किराए की बात करें तो मानिकपुर जंक्शन स्टेशन पहुंचने के बाद तुलसी वॉटरफॉल जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी बुक करनी होगी, जिसका खर्च लगभग 800 से 1000 रुपये तक आ सकता है. इसके बाद आप तुलसी वॉटरफॉल के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले रानीपुर टाइगर रिजर्व की भी सैर कर सकते हैं.

तुलसी वॉटरफॉल घूमने के दौरान पर्यटकों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. कई बार पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग सेल्फी लेने के चक्कर में पहाड़ियों या पानी के नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. पहले यहां कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments