Homeअपराधपुणे में 23 साल पहले पिता की मौत का बदला लेने के...

पुणे में 23 साल पहले पिता की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने रची थी हत्या की साजिश – 23 year old murder case pune police shocking revelation


Last Updated:

Pune News: महाराष्‍ट्र के पुणे में हत्‍या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. एक शख्‍स के पिता की हत्‍या तब की गई थी, जब उसकी उम्र महज 6 महीने थी. घटना के 23 साल बाद इसका बदला लिया गया है.

Zoom

पुणे में एक सनसनीखेज हत्‍याकांड का खुलासा किया है.

Pune News: पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर अपने पिता की 23 साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची थी. हैरानी की बात यह है कि जब उसके पिता की हत्या हुई थी, तब आरोपी की उम्र महज 6 महीने थी.

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को पुणे जिले की भोर तहसील में पुराने कात्रज सुरंग के पास संजय बाबूराव काडू-देशमुख (40) का शव बरामद हुआ था. शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. घटना के बाद राजगढ़ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मंथन वैद्य (24) और सौरभ परदेशी की पहचान मुख्य आरोपियों के रूप में की. सीनियर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर प्रमोद क्षीरसागर ने बताया कि दोनों को 14 जुलाई को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिजान शेख और संदीप कोरी नामक दो अन्य साथियों के साथ मिलकर काडू-देशमुख की हत्या की थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या की जड़ें वर्ष 2003 की एक घटना से जुड़ी हैं. आरोप है कि उस समय मामूली विवाद के बाद संजय काडू-देशमुख ने मंथन वैद्य के पिता दिनेश वैद्य की हत्या कर दी थी. उस घटना के समय मंथन केवल छह महीने का था. असिस्‍टेंट सब-इंस्‍पेक्‍टर चेतन माचले के अनुसार, मंथन वर्षों से अपने पिता की हत्या का बदला लेने की भावना मन में रखे हुए था. इसी मकसद से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर काडू-देशमुख की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया.

पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या के समय काडू-देशमुख एक अन्य आपराधिक मामले में जमानत पर बाहर था. मामले में मंथन वैद्य और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments