Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: लव मैरिज करने पर बेटी का...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: लव मैरिज करने पर बेटी का गला काटा; किसानों का दिल्ली कूच रद्द, शंभू-खनौरी बॉर्डर खुले; डोरेमोन कहने पर टीचर ने छात्र पीटा – Chandigarh News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर किसानों के दिल्ली कूच से जुड़ी रही। पंजाब के किसानों ने आज सुबह भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच शुरू किया। हालांकि, दोपहर करीब 3 बजे इसे टाल दिया गया और किसान शंभू बॉर्डर से लौटने लगे।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. किसानों का धरना खत्म, 2 मांगों पर सहमति बनी

पंजाब के किसानों ने मंगलवार (21 जुलाई) को अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में शुरू किया दिल्ली कूच स्थागित कर दिया है। शंभू और खनौरी बॉर्डर भी बैरिकेडिंग हटाकर खोल दिए गए हैं। दोपहर 3 बजे के बाद किसान शंभू बॉर्डर से लौटने लगे।

किसान नेता दिलबाग सिंह दिराजके ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मीटिंग हुई। इसमें अरेस्ट किए गए किसान नेताओं को छोड़ने और केंद्र सरकार से मीटिंग की मांग थी, जिसमें दोनों मांगों पर सहमति बन गई। इसलिए अब धरना स्थगित कर दिया है।

किसान सुबह ही दिल्ली जाने के लिए पटियाला-अंबाला के शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के खनौरी बॉर्डर पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया। ऐसे में किसान आगे नहीं जा सके। हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

वहां JCB भी लगा दी गई थी, ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके। इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए। ऐसे में वहां पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही थी। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर ने इसकी अगुआई की। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

2. फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, 17 अरेस्ट

comp 123 11784619398 1784627720

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाकर बड़े विस्फोट की साजिश भी रची थी। पुलिस ने समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल व मैगजीन और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल है, जो वर्तमान में ब्रिटेन (UK) में रह रहा है।

इसके अलावा मोगा के सदर थाना परिसर में 8 जुलाई को हुए लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड धमाके के मामले में भी इन्हीं आरोपियों की भूमिका थी। फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले विजय ने मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

3. मानसून सत्र 3 अगस्त से, कैबिनेट मीटिंग में बनी स्ट्रेटजी

b4fa3d2c 1c89 4dbf be17 4adf1d68fb441784599196 1784627864

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। यह 10 अगस्त तक चलेगा। इसकी जानकारी मंगलवार को CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि सत्र में कई आर्डिनेंस आएंगे। इससे पहले AAP सरकार ने कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें मानसून सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई।

आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी मानसून सत्र होगा। विधानसभा सत्र में जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में संशोधन लाने का एजेंडा लगभग तय माना जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM ने कैबिनेट मीटिंग में मंजूर हुई एक और योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रत्येक परिवार को भोजन सुरक्षा देने के लिए एतिहासिक फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि 10 लाख नए राशन कार्ड बन रहे हैं। इनमें किसी के नाम जुड़वाने हैं तो जुड़वा पाएंगे। वेबसाइट पर जाकर आप खुद को रजिस्ट्रर कर सकते है। इसमें किसी तरह की सिफारिश नहीं चलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

4. लवमैरिज से नाराज परिजन ने बेटी को मार डाला, लड़का भाग निकला

ezgif 4c8b72780c37e471 1784627289

फरीदकोट में अपने ही गांव के लड़के से लवमैरिज करने पर 20 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की के परिजन ने लड़की को तेजधार हथियार से काटा। इसके बाद उसके शव को खेतों में फेंक दिया। मंगलवार सुबह उसकी लाश खेतों में कंटीली फेंसिंग के पास पड़ी मिली।

बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले ही लड़की ने लवमैरिज की थी। इसके बाद वह लड़के के साथ गांव छोड़कर बठिंडा चली गई थी और वहीं रहने लगी थी। सोमवार को लड़की के परिजन ने दोनों को मिलने के बहाने बुलाया था। यही मौका देखकर परिजन ने लड़की को काट दिया।

जबकि, लड़का किसी तरह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस केस में लड़की के परिजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर…

5. कांग्रेस की मीटिंग से पहले चन्नी का VIDEO वायरल

gifs371784613164 1784627405

पंजाब कांग्रेस की आज (21 जुलाई) को दिल्ली में प्रभारी भूपेश बघेल से मीटिंग से पहले बागी गुट के नेता पूर्व CM व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो नई दिल्ली में संसद परिसर का है। वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं की तरफ से चन्नी को पूरी तरह इग्नोर किया गया है।

वीडियो में राहुल गांधी प्रियंका गांधी से बात कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं। इसी दौरान चरणजीत चन्नी आते हैं, लेकिन वह राहुल गांधी के पास नहीं आते। वह पीछे की तरफ मंडराते रहते हैं। आखिर में अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला के साथ खड़े हो जाते हैं।

हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी व प्रियंका गांधी चन्नी की तरफ देखते तक नहीं हैं। आखिर में चन्नी सांसद औजला के साथ बात करने लगते हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो सोमवार, 20 जुलाई को मानसून सेशन के पहले दिन का है, लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर…

6. शादी के ढाई महीने बाद NRI दूल्हे की मौत, पत्नी ने दवाइयां खाते पकड़ा था

comp 13 61784567143 1784627540

‘अगर हमें पता होता कि दूल्हा कैंसर का मरीज है, तो हम कभी अपनी बेटी की शादी नहीं करते। इतनी बड़ी बात लड़के के परिजनों ने हमसे छिपाई।’ ये कहना है होशियारपुर की रहने वाली युवती की मां का, जिसके दामाद की कैंसर से शादी के ढाई महीने बाद ही मौत हो गई।

मां ने कहा कि बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था, जहां पढ़ाई के बाद उसे नौकरी भी मिल गई। इसी बीच अमेरिका में रहने वाले एक NRI परिवार की ओर से रिश्ता आया। हमें लगा कि बेटी के लिए अच्छा रिश्ता मिल गया है, क्योंकि हमारे पति और लड़के के पिता भी पंजाब पुलिस में हैं, लेकिन यहीं से उनकी खुशियों पर ग्रहण लगना शुरू हो गया।

बेटी ने शादी के 20 दिन बाद जब पति को रोज दवाइयां खाते देखा तो उसने पूछा, लेकिन दामाद ने कहा कि उसे जिम में चोट लग गई थी। जब इवाइयों के नाम ऑनलाइन चेक किए, तो पता चला कि वे कैंसर की दवाइयां थीं। इसके बाद परिवार ने ससुराल पक्ष से सवाल किया, लेकिन उन्होंने बीमारी से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

7. 9वीं के छात्र को पीटा, टीचर बोला- मुझे डोरेमोन कह रहा था

c8bc494a e624 4436 8cf3 0f2b56305a881784602185 1784627356

लुधियाना के प्राइवेट BVM स्कूल में टीचर ने 9वीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि टीचर ने छात्र को स्कूल की लैब में ले जाकर बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के बाद घर पहुंचने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई।

परिजन के अनुसार, उसके पेशाब (यूरिन) में खून आने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टीचर छात्र को पीटता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा क्लास में शरारत कर रहा था।

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उससे इस मारपीट के लिए जवाब भी मांगा गया है। टीचर से बात भी की गई थी, जिसमें उसने बताया है कि बच्चे उसे डोरेमोन बुला रहे थे। गुस्से में उसने बच्चे को पीट दिया। पढ़ें पूरी खबर…

8. CJP के समर्थन में उतरे पंजाब के कांग्रेसी सांसद

comp 185 1784642427

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और पीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में पीएम आवास के पास धरना दिया। इसमें पंजाब से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा वडिंग समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस चन्नी को घसीटते हुए बस तक ले गई, इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- जब-जब मोदी डरता है, तब-तब पुलिस को आगे करता है, BJP का ये आतंकवाद है, सरकार छात्रों की नहीं सुनती है। वहीं रंधावा और राजा वडिंग के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेस नेताओं ने पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबर विदेश से…

9. ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी ड्राइवर पर थूका, पत्नी गुलाम बनाने की धमकी

ezgif 8427ae03d05bf9a2 1784628537

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी बोलने पर ट्रक ड्राइवर पर थूक दिया गया। रेडियो पर पत्नियों को गुलाम बनाकर बेचने और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ड्राइवरों को पगड़ी पहनने और आपस में पंजाबी में बात करने पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियन ट्रकिंग एसोसिएशन (ATA) और नेशनल हेवी व्हीकल रेगुलेटर (NHVR) ने इस तरह के व्यवहार की निंदा की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का मानसिक तनाव ड्राइवरों के स्वास्थ्य पर असर डालता है। इससे उनका ध्यान बंटता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बर्क ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई सड़कों और ट्रकों के अंदर इस्तेमाल होने वाले सीबी रेडियो पर भारतीय ड्राइवरों को निशाना बनाना एक कड़वी सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबर जरा हटके…

10. पुलिस बीट बॉक्स पर वेंडर का कब्जा, गन्ने अंदर रख ताला लगाया

ezgifcom resize 261784551136 1784628473

चंडीगढ़ से अतिक्रमण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के सामने बने पुलिस बीट बॉक्स पर एक वेंडर ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि वेंडर पुलिस बीट बॉक्स के अंदर अपना सामान रखता है और बाहर से ताला लगाकर चला जाता है।

यह बीट बॉक्स पहले पुलिस के इस्तेमाल में था, लेकिन लंबे समय से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा। इसी का फायदा उठाकर गन्ने का रस बेचने वाले वेंडर ने उस पर कब्जा कर लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद थाना-39 पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसे लेकर थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति ने पुलिस बीट बॉक्स पर कब्जा कर उस पर निजी ताला लगाया है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments