HomeअपराधTonk News I कबाड़ी बाजार पर पुलिस का मेगा रेड I local18

Tonk News I कबाड़ी बाजार पर पुलिस का मेगा रेड I local18


Last Updated:

राजस्थान के टोंक शहर के धन्नातलाई कबाड़ी बाजार में पुलिस ने बड़े स्तर पर औचक छापेमार कार्रवाई की. 6 थानों की पुलिस, डीएसटी और परिवहन विभाग की टीमों ने कई गोदामों की जांच कर वाहनों के दस्तावेज खंगाले. पुलिस को आशंका है कि यहां चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स बेचे जा रहे थे. कार्रवाई के दौरान कई कबाड़ी गोदाम बंद कर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस को एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है.

Zoom

टोंक. शहर के धन्नातलाई स्थित कबाड़ी बाजार में बुधवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर औचक छापेमार कार्रवाई की. प्रदेश के सबसे बड़े कबाड़ी बाजारों में शामिल इस इलाके में अचानक भारी पुलिस बल पहुंचने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई कबाड़ी व्यापारी अपने गोदामों पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि धन्नातलाई कबाड़ी बाजार में देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई गाड़ियों को लाकर काटा जाता है और उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर बेचे जाते हैं. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक साथ कई गोदामों पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान वाहनों के इंजन, चेसिस और अन्य पार्ट्स की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके.

इस विशेष अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी मृत्यंजय मिश्रा कर रहे हैं. उनके साथ छह थानों की पुलिस, जिला विशेष टीम (डीएसटी), पुलिस लाइन के जवान और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जिला परिवहन अधिकारी संपत वर्मा, कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव और बरौनी थानाधिकारी जयमल सिंह भी कार्रवाई में शामिल रहे. पुलिस की अलग-अलग टीमें हर गोदाम की तलाशी लेकर दस्तावेजों और वाहन संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं.

दस्तावेजों की हो रही सख्त जांच

पुलिस कबाड़ी व्यापारियों से वाहनों के खरीद-बिक्री संबंधी रिकॉर्ड, पंजीकरण प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांग रही है. जिन गोदामों में संदिग्ध वाहन या बिना दस्तावेजों के पार्ट्स मिले हैं, वहां जांच और अधिक गहनता से की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित गोदामों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अंतरराज्यीय गिरोह का हो सकता है खुलासा

पुलिस का मानना है कि इस अभियान के दौरान एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है. जांच में मिले सुरागों के आधार पर अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि यदि चोरी के वाहनों या उनके पार्ट्स का नेटवर्क सामने आता है तो कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

सीओ की सख्त चेतावनी

सीओ सिटी मृत्यंजय मिश्रा ने कबाड़ी व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए भागने का कोई फायदा नहीं है. उन्होंने कहा कि जो व्यापारी वैध और पारदर्शी कारोबार कर रहे हैं, वे जांच में पूरा सहयोग करें. यदि किसी गोदाम में चोरी का सामान या अवैध वाहन पार्ट्स पाए जाते हैं तो संबंधित गोदाम को सीज किया जाएगा और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments