Last Updated:
Famous Market Bhilwara: भीलवाड़ा का यह प्रसिद्ध बाजार जिले के ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन चुका है. यहां रोजमर्रा के उपयोग का सामान, कपड़े, कृषि उपकरण, घरेलू वस्तुएं और अन्य जरूरत का सामान उचित कीमतों पर उपलब्ध होने के कारण दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. बाजार की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां कम दाम, अच्छी गुणवत्ता और अधिक विकल्प एक ही स्थान पर मिल जाते हैं. यही वजह है कि यह बाजार वर्षों से भीलवाड़ा जिले के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है.
भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि गाँव का अगर कोई व्यक्ति अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए आता हैं, तो वह ऐसी जगह या बाजार देखता हैं. जहां एक जगह पर सारे इम्पोटेंट या जरूरत के सामान मिल जाए. ऐसे में भीलवाड़ा शहर का पुराना शहर स्थित बड़ा मंदिर क्षेत्र लंबे समय से ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खरीदारी का सबसे पसंदीदा बाजार बन गया है. हर दिन जिले के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. खासकर महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. यहां पारंपरिक पहनावे से लेकर घर की सजावट तक का सामान आसानी से मिल जाता है. इसी वजह से यह बाजार लगातार लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
बड़ा मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर चुनरी, घाघरा, साड़ी, सूट, चूड़ियां, शादी के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और महिलाओं से जुड़े कई तरह के सामान मिल जाते हैं. इसके अलावा घर सजाने के लिए सजावटी आइटम, पूजा सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी उचित कीमत पर मिल जाता है. एक ही जगह पर कई तरह की दुकानें होने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचता है.
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का कहना है कि इस बाजार में अच्छी क्वालिटी का सामान दूसरे बाजारों की तुलना में सस्ती रेट पर मिल जाता है. यही कारण है कि वे बार-बार यहीं खरीदारी करने आते हैं. परिवार के कई सदस्य एक साथ आकर अपनी जरूरत का सामान खरीदते हैं. दुकानदार भी ग्राहकों को कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराते हैं, जिससे खरीदारी करना आसान हो जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खास बात ये हैं कि बड़ा मंदिर क्षेत्र में यहां त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में रौनक और बढ़ जाती है. सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. कई लोग दूर-दराज के गांवों से बस और निजी वाहनों से यहां पहुंचते हैं.भीलवाड़ा शहर के बड़ा मंदिर क्षेत्र की पहचान अब केवल पुराने बाजार के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीण ग्राहकों की पहली पसंद के रूप में भी बन चुकी है. यहां मिलने वाला पारंपरिक सामान, उचित दाम और ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार लोगों को बार-बार इस बाजार की ओर खींच लाता है. आने वाले समय में भी इस बाजार की फेमस और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. यह शहर का सबसे पुराना बाजार होने के बावजूद लोगों को काफी पसंद आता हैं.



