Homeअपराधबागपत में STF और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़,...

बागपत में STF और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, अपराधी विपुल ढेर


Last Updated:

Baghpat News: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बदमाशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है. इसके तहत सुरक्षाबलों की टीम लगातार ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. ऐसे ही एक ज्‍वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है.

Zoom

बागपत में मेरठ एसटीएफ और स्‍थानीय पुलिस के ज्‍वाइंट एनकाउंटर में एक कुख्‍यात अपराधी मारा गया है. (सांकेतिक तस्‍वीर)

रिपोर्ट – शहजाद राव

Baghpat News: बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश विपुल उर्फ खूनी मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस के अनुसार विपुल पर हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर समेत 38 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया जा रहा है. मुठभेड़ सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल, एक बाइक और कारतूस बरामद किए हैं. एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके एहतियातन सुरक्षा-व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है.

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मारा गया बदमाश विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल सिंह, थाना कांधला के भभीसा गांव का रहने वाला था. उस पर जनपद शामली से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक विपुल हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसका पूरे इलाके में दहशत था.

पुलिस के अनुसार वर्ष 2014 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चर्चित अपराधी भीम भभीसा की हत्या की थी. इसके अलावा उसी वर्ष पवन हत्याकांड में भी वह आरोपी था, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है. जमानत पर बाहर आने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था और उसके खिलाफ वारंट भी जारी थे.

पुलिस ने यह भी बताया कि वर्ष 2017 में सहारनपुर के मानपुर क्षेत्र में वाहन लूट की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के शक में तत्कालीन महिला प्रधान की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था. हाल ही में उसने एक पुराने मुकदमे के वादी से केस में खर्च हुए पैसे की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके संबंध में शामली के कांधला थाने में नया मुकदमा दर्ज हुआ था.

इसी मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सिंघावली अहीर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया. पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक बाइक और कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments