Homeट्रैवलबारिश में ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये...

बारिश में ड्राइविंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 6 रोड ट्रिप्स


6 Monsoon Road Trips India: बारिश के मौसम में पहाड़, जंगल, झरने और हरी-भरी घाटियां किसी जादुई दुनिया जैसी लगने लगती हैं. अगर आपको गाड़ी चलाना पसंद है, तो यह मौसम रोड ट्रिप के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. बारिश के बीच घुमावदार रास्ते और बादलों से घिरे नज़ारे इस सफ़र को वाकई यादगार बना देते हैं. हालांकि, बारिश में यात्रा करते समय मौसम और सड़क की हालत पहले से ज़रूर देख लें. आइए जानते हैं भारत की 6 खूबसूरत रोड ट्रिप्स के बारे में, जो बारिश के मौसम में और भी शानदार लगती हैं.

1. मुंबई से लोनावला (महाराष्ट्र)
बारिश के मौसम में मुंबई से लोनावला तक की ड्राइव सबसे लोकप्रिय रोड ट्रिप में से एक मानी जाती है. रास्ते में हरे-भरे पहाड़, झरने और घाटियां आपका मन मोह लेंगी. टाइगर पॉइंट और भुशी डैम इस यात्रा के मुख्य आकर्षण हैं.

2. बेंगलुरु से कूर्ग (कर्नाटक)
लगभग 250 किलोमीटर लंबे इस रास्ते में फूलों के बगीचे, घने जंगल और खूबसूरत पथरीले इलाके पड़ते हैं. बारिश के मौसम में कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है. यहां एब्बे फॉल्स और राजा सीट जैसी जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए.

3. गुवाहाटी से शिलांग (मेघालय)
अगर आप प्रकृति के बीच एक शानदार ड्राइव का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है. उमियम झील और आसपास की हरियाली का अद्भुत नज़ारा इस यात्रा को खास बनाता है.

4. मसूरी से धनौल्टी (उत्तराखंड)
मसूरी से धनौल्टी की रोड ट्रिप में शानदार नज़ारे देखने को मिलते हैं. देवदार और ओक के घने जंगल, पहाड़ों की ताज़ी हवा और चोटियों पर छाए बादल इस यात्रा को रोमांचक बनाते हैं. भीड़-भाड़ से दूर शांति से समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है.

5. चेन्नई से येरकाड (तमिलनाडु)
यह रोड ट्रिप अपने तीखे घुमावदार रास्तों और हरे-भरे पहाड़ी जंगलों के लिए मशहूर है. मानसून के दौरान मौसम बहुत सुहावना हो जाता है. आप येरकाड झील और आसपास के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं.

6. सिलीगुड़ी से गंगटोक (सिक्किम)
अगर आप पूर्वोत्तर भारत की सुंदरता देखना चाहते हैं, तो सिलीगुड़ी से गंगटोक की यात्रा ज़रूर करें. तीस्ता नदी, ऊंचे पहाड़ और खूबसूरत घाटियां इस यात्रा को यादगार बनाती हैं. हालांकि, निकलने से पहले मौसम का हाल ज़रूर देख लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments