तेलंगाना के हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) के एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ महिला ट्रेनी अफसर से छेड़छाड़, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, मारपीट की, बिना सहमति के उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। शिकायत के बाद अत्तापुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप- वॉट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज FIR के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी 23 जून से उसे परेशान कर रहा था। वह वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था और अन्य ट्रेनी अधिकारियों के सामने उसके बारे में अपमानजनक बातें करता था। महिला का कहना है कि आरोपी उस पर दूसरे ट्रेनी अफसर के साथ संबंध होने का झूठा आरोप लगाकर दबाव बना रहा था। मोबाइल छीनकर पासवर्ड मांगा शिकायत के अनुसार, आरोपी ने धमकाकर महिला के निजी मैसेज देखने की कोशिश की। 8 जुलाई को उसने महिला का मोबाइल छीन लिया, अपने कमरे में ले गया और जबरन फोन का पासवर्ड बताने के लिए मजबूर किया। चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश पीड़िता का आरोप है कि 9 जुलाई की रात आरोपी ने उसे जबरन अपने कमरे में ले जाकर बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू रख दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके। वीडियो बनाकर पति को भेजा FIR के मुताबिक, 10 जुलाई को आरोपी ने फिर मारपीट की, छेड़छाड़ की और बिना सहमति के महिला का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो महिला के पति को भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी छवि खराब करने के लिए झूठी और अपमानजनक बातें भी फैला रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
तेलंगाना में ट्रेनी IPS अफसर की तलाश, छेड़छाड़-ब्लैकमेलिंग का आरोप: महिला ट्रेनी अफसर बोली- जबरन कमरे में ले गया, वीडियो बनाकर पति को भेजा
RELATED ARTICLES



