Homeटेक्नोलॉजीकश्मीर में टारगेट किलिंग, एक की मौत एक घायल: आतंकवादियों ने...

कश्मीर में टारगेट किलिंग, एक की मौत एक घायल: आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले; सर्च ऑपरेशन शुरू


श्रीनगर8 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

सुरक्षा बलों ने केलम इलाके की घेराबंदी कर दी है, गाड़ियों की जांच की जा रही है।

कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल है। फिलहाल उसे अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

सिक्योरिटी फोर्सेस ने दैनिक भास्कर को बताया कि आतंकवादियों ने केलम इलाके में दो प्रवासी लोगों को निशाना बनाया। ये दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। इनकी पहचान दीपक और भूपिंदर के रूप में हुई है। दीपक की मौत हो गई है।

आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

आतंकी हमले के बाद के हालात, 2 तस्वीरें…

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

10 दिन पहले पुलिस जवान पर हुआ था आतंकी हमला

विजुअल अनंतनाग के लाल चौक इलाके का है।

विजुअल अनंतनाग के लाल चौक इलाके का है।

10 दिन पहले ऐसा ही एक आतंकी हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को हुआ था। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।

अचानक हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

b3407dc5 3986 4f88 bece abe2ac378806 1785514139430

जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं

  • 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। सेना का दावा था कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
  • 8 जुलाई: शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। यह सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का जॉइंट ऑपरेशन था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments