Homeअपराध10 रुपये किराए का झांसा देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से...

10 रुपये किराए का झांसा देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लूटे


Last Updated:

Jaipur Bindayaka Gold Theft News: जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ठगी और लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. बदमाशों ने 10 रुपये किराए का झांसा देकर महिला को ऑटो में बैठाया और रास्ते में उनके सोने के आभूषण काटकर डी-मार्ट के पास उतारकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और बिंदायका थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

10 रुपये किराए का झांसा, ऑटो में बैठते ही 80 साल की बुजुर्ग महिला के सोने के गहने काट ले गए बदमाश

Jaipur: जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ऑटो सवार शातिर बदमाशों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके सोने के आभूषण काट लिए और मौके से फरार हो गए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला सिंवार मोड़ बस स्टैंड पर अपनी बहन से मिलने भम्भोरी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान एक ऑटो में सवार बदमाशों ने उन्हें मात्र 10 रुपये किराए में छोड़ने का झांसा दिया और अपने वाहन में बैठा लिया. रास्ते में निमेड़ा की ओर जाते समय बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए महिला के पहने हुए सोने के झोलिया (आभूषण) काट लिए. इसके बाद बदमाश महिला को डी-मार्ट के पास सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए.

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू
घटना के कुछ देर बाद जब बुजुर्ग महिला को अपने आभूषण चोरी होने का अहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिंदायका थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. बिंदायका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments