Homeटेक्नोलॉजीमोहाली में सब इंस्पेक्टर ने होटल मालकिन को पीटा: वर्दी पहनकर...

मोहाली में सब इंस्पेक्टर ने होटल मालकिन को पीटा: वर्दी पहनकर घुसा, बोली- मंथली मांग रहा था; VIDEO सामने आने के बाद लाइनहाजिर – Mohali News


होटल के अंदर लेडी ऑनर से बहस करता हुए पुलिसकर्मी, इसी दौरान वे महिला को थप्पड़ मार देता है। सीसीटीवी कैमरे में कैद।

मोहाली में जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल मैंगो में चौकी इंचार्ज ने होटल संचालिका को पीट दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

.

आरोप है कि रात के सयम चौकी इंचार्ज ने ‘मंथली’ न देने पर उनके साथ मारपीट की। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि एएसपी गजलप्रीत कौर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

होटल में चौकी इंचार्ज पहुंचा, जहां पर वह होटल संचालिका से बहस करने लगा।

पीड़िता ने पुलिस पर ये आरोप लगाए…

  • एक दिन पहले बहन को बेइज्जत किया: होटल संचालिका ने बातया बलटाना में हमारा होटल है। एक आदमी हमें आकर अचानक मारने लगा। पता चला कि वह बलटाना थाने से है। 29 जुलाई रात की घटना है। उस समय मेरी बहन सो रही थी। एक दिन पहले भी उन्होंने बेइज्जत किया था।
  • 20 हजार रुपए मंथली मांग रहा था: होटल संचालिका ने कहा कि तीन साल से हम होटल चला रहे थे। वह हमसे 20 हजार महीना मांग रहे थे। लेकिन अब होटल नहीं चला रहे थे। इसलिए पैसे नहीं दिए। जब उन्होंने कार्रवाई का कारण पूछा तो उन्हें होटल खाली करने की धमकी दी गई।
  • होटल बंद हो गया, इसलिए पैसे नहीं दिए: होटल संचालिका ने बताया कि पुलिस लंबे समय से हर महीने 20 हजार रुपए की मांग कर रही थी। पहले वे भुगतान करती थीं, लेकिन पिछले दो महीने से होटल बंद होने के कारण वे पैसे नहीं दे सकीं। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।
  • पुलिसकर्मी थप्पड़ मारते CCTV में कैद: होटल संचालिका ने यह भी दावा किया कि घटना से पहले होटल के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए गए थे, लेकिन एक कैमरा चालू रह गया, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कथित तौर पर चौकी इंचार्ज एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • शिकायत के बाद भी पुलिस ने बात नहीं सुनी: होटल संचालिका ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि आखिर किस कारण उनके साथ मारपीट की गई।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

मोहाली की युवती बोली- युवक ने धर्म परिवर्तन कराया: नशे में सिगरेट से प्राइवेट पार्ट दागे; सुहागरात के अगले दिन बोला- तुझे बर्बाद कर दूंगा

comp 11785781982 1 1785825088

मोहाली में रहने वाली एक हिंदू युवती ने बिहार के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments