होटल के जिस कमरे में युवती रुकी हुई थी, वहां पर लाल रंग का सूटकेश मिला है।
जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली है। वह पिछले 2 दिन से होटल में रुकी थी। सोमवार सुबह होटलकर्मी उसे चाय देने गए तो उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई और होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद युवती अंदर मरी हुई मिली। अंदर
.
पुलिस ने युवती का सारा सामान जब्त कर लिया और डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उससे मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर परिवार से संपर्क किया गया है। हालांकि अभी कोई रिश्तेदार यहां नहीं पहुंचा है। पुलिस जांच में पता चला कि सुबह ही एक युवक उससे मिलकर गया था। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।
आधार कार्ड देकर लिया था कमरा पुलिस के मुताबिक युवती ने रॉयल गेस्ट हाउस नाम के होटल में अपना आधार कार्ड देकर रूम नंबर 102 लिया था। वह दिनभर कमरे में ही रहती थी। युवती से मिलने के लिए विशु उर्फ चिंटू नाम का युवक आता रहता था। वह पिछले 2 दिन में 3-4 बार आया। सोमवार यानी आज सुबह भी वह युवती से मिलकर गया था।
होटलकर्मी चाय देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खोला होटलकर्मियों के मुताबिक रोज की तरह वह चाय देने के लिए 7 बजे के करीब उसके कमरे में गए। कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद कर्मचारी कुछ देर तक इंतजार करता रहा लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद होटलकर्मी ने तुरंत अपने मैनेजर को बताया।
मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, बैड पर मिली लाश मैनेजर ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस तुरंत वहां पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से होटल का दरवाजा खोला गया। पुलिस की टीम अंदर गई तो युवती बैड पर मरी पड़ी थी। पुलिस ने आसपास खंगाला तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को वहां से सिगरेट के जले हुए पैकेट भी मिले।

जिस कमरे में युवती रुकी थी, उसमें सामान भी बिखरा मिला।
38 साल की युवती, युवक 2-3 घंटे आकर रुकता पुलिस ने कागजात खंगाले तो पता चला कि युवती का नाम योतिका (38) है और वह लुधियाना की रहने वाली है। होटलकर्मियों से पूछताछ में पता चला कि युवती से मिलने वाला युवक दिन में 2 से 3 घंटे युवती के साथ रुकता था। उसके बाद वहां से चला जाता था। हालांकि दोनों बंद कमरे में क्या करते थे, इसके बारे में होटलकर्मियों को कोई जानकारी नहीं है।
सूटकेस की भी जांच कर रही पुलिस पुलिस के मुताबिक कमरे से सूटकेस भी मिला है। हालांकि यह युवती लेकर आई थी या फिर कमरा बुक करने के बाद खरीदकर लाई या फिर युवक लाया था, इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि होटलकर्मी मौत के पीछे नशे की आशंका जता रहे हैं लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता।
होटलों में मिली युवतियों की लाश, 5 केस पढ़िए
- जुलाई 2026, कोटकपूरा का होटल: फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक होटल के कमरे में दो बच्चों की मां का संदिग्ध शव बेड पर पड़ा मिला। महिला राजप्रीत कौर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में होटल में रुकी थी. अगली सुबह बॉयफ्रेंड ने खुद ही मैनेजर को बुलाकर बताया कि वह बेसुध पड़ी है और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
- अप्रैल 2026, अमृतसर का होटल AK: अमृतसर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास स्थित ‘होटल AK’ के कमरे से तमन्ना उर्फ मोनिका नाम की युवती का शव मिला। युवती किसी व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि होटल मैनेजर ने बिना किसी आईडी प्रूफ के उन्हें कमरा दे दिया था, जिसके चलते मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया।
- 16 जनवरी 2023: दाना मंडी, लुधियाना (इंडो-अमेरिकन होटल): लुधियाना के दाना मंडी इलाके में स्थित इंडो-अमेरिकन होटल के कमरे में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका की पहचान अमित निषाद नाम के व्यक्ति की महिला मित्र के रूप में हुई। दोनों के बीच शादी और आपसी संबंधों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
- 20 जून 2024, मोहाली की होटल मोंटाना इन्स: मोहाली के फेज़-1 में स्थित एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती (सुनीता, निवासी नवांशहर) का शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। वह सुनील कुमार नामक युवक और एक 4 साल के बच्चे के साथ दो दिन से ठहरी हुई थी। आरोपी युवक हत्या के बाद बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने ट्रैस किया।
- 24 नवंबर 2022: मॉल रोड, बठिंडा (स्थानीय होटल): बठिंडा के रेलवे स्टेशन और मॉल रोड के पास स्थित एक होटल के कमरे से हरियाणा (फतेहाबाद) की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में लाश बरामद हुई थी। युवती अपने परिचित युवक के साथ होटल आई थी। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़े विवाद का निकला था।
**********
ये खबर भी पढ़ें:
थाने में युवती ने चुन्नी से फंदा लगा सुसाइड किया: तरनतारन में लेडी कांस्टेबल टॉयलेट कराने ले गई थी; पड़ोसी के मर्डर में गिरफ्तारी हुई

तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही। (पढ़ें पूरी खबर)



