Homeअपराधश्रवण केस की जांच करेगी CBI, पुलिस हिरासत में हुई थी मौत,...

श्रवण केस की जांच करेगी CBI, पुलिस हिरासत में हुई थी मौत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिया आदेश


Last Updated:

Shravan police custody death case: छत्तीसगढ़ में पुलिस हिरासत में श्रवण नाम के व्यक्ति की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है. श्रवण को साल 2024 में हिरासत में लिया गया था और महज तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी.

Top Deals Inside

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, पुलिस हिरासत में हुई श्रवण की मौत की जांच करेगी CBIZoom

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में हुई श्रवण की मौता का मामला CBI को सौंपा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पुलिस की हिरासत के दौरान श्रवण नाम के व्यक्ति की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच करने के आदेश दिए हैं. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से जांच करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के इस आदेश के बाद करीब दो साल से लंबित इस मामले में राज्य पुलिस की जगह सीबीआई जांच करेगी.

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि श्रवण की मौत के बाद भी करीब दो साल तक पुलिस ने हिरासत में हुई मौत से संबंधित FIR दर्ज नहीं की. इतने लंबे समय तक एफआईआर दर्ज न होने पर पुलिस की भूमिका पर कई सवाल उठे जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा.

2024 में हिरासत के दौरान हुई थी मौत
मामला 2024 का है जब श्रवण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद ही श्रवण की मौत हो गई थी. पुलिस हिरासत में मौत की परिस्थितियों को देखते हुए श्रवण का परिवार वालों ने सवाल उठाए. उन्होंने पुलिस हिरासत में हुई श्रवण की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की..



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments