Homeट्रैवलघाटों पर तैरते दीपक, सड़क किनारे पेड़, ये 8 चीजें ऋषिकेश की...

घाटों पर तैरते दीपक, सड़क किनारे पेड़, ये 8 चीजें ऋषिकेश की जान, दिन ढलने का अंदाज भी अलग


Last Updated:

Rishikesh best places to visit : भले ही ऋषिकेश पहचान गंगा, पहाड़ और मंदिरों से हैं, लेकिन इस शहर की एक खूबसूरती उन छोटी-छोटी चीजों में भी नजर आती है, जो यहां घूमते हुए अचानक दिख जाती हैं. शाम होते ही घाटों पर दीपों की रोशनी, घंटियों की आवाज और गंगा की लहरें मिलकर पूरा माहौल बदल देती हैं. किसी शांत मंदिर का कोना हो या घंटियों से गूंजता परिसर, हर जगह अपने आपमें अलग है. पेड़ों के बीच से दिखाई देती पहाड़ों की झलक किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है. सीढ़ियों के पास बहती गंगा, किनारे बैठे लोग और सामने नजर आते पहाड़ मिलकर किसी रोमांटिक फिल्मी फ्रेम बना देते हैं. ऋषिकेश में दिन खत्म होने का अंदाज भी देखने लायक होता है.

Top Deals Inside

ऋषिकेश को सिर्फ गंगा, पहाड़ और मंदिरों के लिए जानना अधूरा होगा. इस शहर की असली खूबसूरती उन छोटी-छोटी चीजों में भी नजर आती है, जो यहां घूमते हुए अचानक आपका ध्यान खींच लेती हैं. कहीं घाट पर जलते दीयों की रोशनी है, तो कहीं मंदिर की घंटियां और गलियों की रौनक. पुराने झूले, हरियाली, गंगा किनारे का सुकून और शाम का रंगीन आसमान मिलकर ऋषिकेश को एक अलग ही अंदाज देते हैं.

ऋषिकेश की गंगा आरती का नजारा ऐसा है, जिसे देखकर कुछ देर के लिए नजरें ठहर जाती हैं. शाम होते ही घाटों पर दीपों की रोशनी, घंटियों की आवाज और गंगा की लहरें मिलकर पूरा माहौल बदल देती हैं. आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और नदी पर चमकती रोशनी तस्वीरों में भी काफी खूबसूरत नजर आती है. खासकर सूर्य ढलने के बाद का वक्त इस नजारे को और खास बना देता है. यही वजह है कि ऋषिकेश आने वाले लोग इस पल को कैमरे में जरूर कैद करते हैं.

ऋषिकेश की गलियों और घाटों के आसपास बने मंदिर शहर के माहौल में एक अलग ही रंग जोड़ते हैं. छोटे-बड़े मंदिर, रंगीन दरवाजे, घंटियां और बाहर जलते दीपक यहां की तस्वीरों को खास बना देते हैं. कई मंदिरों के आसपास सुबह-शाम श्रद्धालुओं की आवाजाही भी देखने को मिलती है. किसी शांत मंदिर का कोना हो या घंटियों से गूंजता परिसर, हर जगह अपनी अलग कहानी नजर आती है. यही धार्मिक माहौल ऋषिकेश की पहचान का एक अहम हिस्सा है

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषिकेश की स्थानीय दुकानों में मिलने वाली हैंडमेड डेयरी और हस्तनिर्मित चीजें भी शहर की अलग पहचान दिखाती हैं. साबुन, मोमबत्तियां, अगरबत्ती, सजावटी सामान और हाथ से बनाई गई छोटी-छोटी चीजें देखने में काफी आकर्षक लगती हैं. ऐसी दुकानों की रंगीन शेल्फ और सजे हुए प्रोडक्ट तस्वीरों के लिए भी बढ़िया रहते हैं. यहां की खास बात यह है कि हर चीज में लोकल बाजार और हाथ से काम करने की झलक दिखाई देती है.

ऋषिकेश की हरियाली शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. सड़क के किनारे पेड़, पहाड़ियों पर फैली हरियाली और गंगा के आसपास का प्राकृतिक माहौल यहां घूमने का अनुभव बिल्कुल अलग बना देता है. बारिश के मौसम में तो हर तरफ हरियाली और भी ज्यादा खिली हुई नजर आती है. पेड़ों के बीच से दिखाई देती पहाड़ों की झलक तस्वीरों में काफी सुंदर आती है. शहर की भागदौड़ से दूर ये हरे-भरे नजारे ऋषिकेश के शांत और सुकून भरे अंदाज को अच्छे से दिखाते हैं.

ऋषिकेश के घाटों पर दिन के हर समय एक अलग नजारा देखने को मिलता है. सुबह गंगा किनारे बैठकर लोग ध्यान और योग करते नजर आते हैं, तो दिन में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है. शाम के समय घाटों पर बैठकर गंगा को निहारने वालों की भी कमी नहीं होती. सीढ़ियों से बहती गंगा, किनारे बैठे लोग और सामने नजर आते पहाड़ मिलकर एक शानदार फ्रेम बना देते हैं.

ऋषिकेश के पुराने झूले इस शहर की पहचान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं. गंगा के ऊपर बने इन पुलों से एक तरफ नदी का खूबसूरत नजारा दिखता है, तो दूसरी तरफ पहाड़ और शहर की हलचल नजर आती है. झूले पर चलते लोगों की तस्वीरें और नीचे बहती गंगा का दृश्य काफी शानदार लगता है. यहां का माहौल खासकर सुबह और शाम के समय और भी खूबसूरत दिखाई देता है. ऋषिकेश की तस्वीरों में इन ऐतिहासिक झूलों की मौजूदगी शहर की पुरानी और खास पहचान को दिखाती है

ऋषिकेश में दिन खत्म होने का अंदाज भी देखने लायक होता है. शाम के समय पहाड़ों के पीछे ढलता सूरज, गंगा पर पड़ती सुनहरी रोशनी और आसमान के बदलते रंग पूरा माहौल खूबसूरत बना देते हैं. गंगा किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है. कभी आसमान नारंगी नजर आता है, तो कभी हल्का गुलाबी और सुनहरा. ऐसे वक्त में नदी, पहाड़ और आसमान एक ही फ्रेम में आ जाएं तो तस्वीर अपने आप खास बन जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments