Homeटेक्नोलॉजीपीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप, VIDEO: कांग्रेस सांसद...

पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप, VIDEO: कांग्रेस सांसद बोलीं- अच्छी हूं; खड़गे ने कहा- भाई साहब आप बदल गए, मोदी हंस दिए


नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता और विपक्ष के कई नेता रिसेप्शन में पहुंचे थे।

पीएम मोदी का कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के साथ एक मजाकिया वीडियो सामने आया है। करीब 12 सेकेंड की क्लिप में मोदी विपक्षी सांसदों से हालचाल पूछ रहे हैं।

पीएम ने प्रियंका से पूछा- आप कैसी हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैं अच्छी हूं, आप कैसे हैं। हालांकि प्रियंका वीडियो में दिख नहीं रही हैं।

लेकिन पीएम के सामने खड़े खड़गे मोदी के कंधे पर हाथ रखकर बोलते हैं कि भाई साहब आप बदल गए हैं। इस पर मोदी ने हंसते हुए जवाब दिया कि अच्छा सच में।

यह वीडियो NCP नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के रिसेप्शन का है। समारोह सोमवार की शाम दिल्ली में हुआ था। रेवती की शादी बिजनेसमैन सारंग लखानी से 30 जून को हुई थी।

रिसेप्शन की 6 तस्वीरें…

लखानी और सुले के परिवार ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

लखानी और सुले के परिवार ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

रिसेप्शन के दौरान शरद पवार के साथ पीएम मोदी और अमित शाह।

रिसेप्शन के दौरान शरद पवार के साथ पीएम मोदी और अमित शाह।

सोनिया और राहुल गांधी भी रिसेप्शन में पहुंचे थे।

सोनिया और राहुल गांधी भी रिसेप्शन में पहुंचे थे।

सोनिया गांधी को देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी चेयर से उठ गए और उनका अभिवादन किया।

सोनिया गांधी को देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी चेयर से उठ गए और उनका अभिवादन किया।

सोनिया, राहुल और प्रियंका ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

सोनिया, राहुल और प्रियंका ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

भाजपा नेता स्मृति इरानी और गिरिराज सिंह भी रिसेप्शन में पहुंचे।

भाजपा नेता स्मृति इरानी और गिरिराज सिंह भी रिसेप्शन में पहुंचे।

कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों की लिस्ट में राज्यसभा सांसद सोनिया, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, रवि किशन समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हाल ही में वे महाराष्ट्र विधान परिषद में निर्विरोध विधायक चुने गए थे। वहीं, सारंग, विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे:जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए

19 1786532096221

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पीएम की तारीफ की। पवार ने कहा- भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments