Homeअपराधपोती को छेड़ने से रोका, मनचलों ने दादी पर बोलेरो चढ़ाकर मार...

पोती को छेड़ने से रोका, मनचलों ने दादी पर बोलेरो चढ़ाकर मार दिया; नवादा में खौफनाक कांड, Bihar Hindi News


नवादा जिले के हिसुआ में गुरुवार को दादी के साथ बाजार गई पोती के साथ कुछ मनचले छेड़खानी करने लगे। दादी ने जब इसका विरोध किया तो, मनचलों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला। इस वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-नवादा हाईवे को जाम कर दिया।

बिहार के नवादा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित डाक स्थान दो मुहानी के पास गुरुवार को मनचलों ने एक महिला को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला। दरअसल, मनचलों ने दादी के साथ चल रही पोती से छेड़खानी की थी। दादी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर गाड़ी चढ़ाई दी। महिला की मौत होने के बाद लोगों ने गया-नवादा रोड एनएच 83 को करीब 4 घंटे तक जाम कर दिया।

मृतका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर नविासी नवल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विद्या देवी गुरुवार को अपनी 18 साल की पोती के साथ तुंगी बाजार गई थीं। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पर सवाल कुछ मनचले युवक वहां पहुंचे। वे उनकी पोती के साथ छेड़खानी करने लगे और मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर ही महिला की मौत

जब युवती की दादी इसका विरोध करने वहां पर पहुंचीं, तो युवकों ने बोलेरो को तेज रफ्तार से भगाते हुए उन्हें कुचल दिया। गाड़ी की टक्कर लगने से विद्या देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

भीड़ ने बोलेरो को पकड़ा, मनचले भाग निकले

हालांकि, आसपास के लोग वहां तुरंत जुट गए और खून से लथपथ महिला को सीएचली लाया गया। वहां चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर बोलेरो गाड़ी को पकड़ लिया। मगर उसमें सवार सभी युवक भागने में सफल रहे।

हिसुआ में महिला की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम

गया-नवादा हाईवे 4 घंटे जाम

इस घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर जमा हो गए और उन्होंने गया-नवादा पथ को जाम कर दिया। तुंगी दो मुहानी के पास एनएच 82 पर करीब चार घंटे तक जाम रहा। सूचना मलिने पर हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने लोगों को समझा-बुझाकर बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। बोलेरो सवार युवकों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तुंगी चक निवासी सौरभ चौधरी के नाम से रजिस्टर्ड है। हालांकि, उसे कौन चला रहा था यह अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments