Homeव्यवसायMcap: शीर्ष-10 में से पांच कंपनियों का बाजार मूल्य ₹1 लाख करोड़...

Mcap: शीर्ष-10 में से पांच कंपनियों का बाजार मूल्य ₹1 लाख करोड़ घटा; TCS को सबसे ज्यादा नुकसान, कौन फायदे में?


देश की सबसे ज्यादा मूल्य वाली 10 कंपनियों में से पांच का कुल बाजार मूल्य पिछले हफ्ते एक लाख करोड़ रुपये घट गया। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यह गिरावट घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच हुई।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरा। वहीं, एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी नीचे आया।

रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनुसंधान प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और दुनिया के बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों का असर निवेशकों के भरोसे पर पड़ा। इसी वजह से बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 

ये  भी पढ़ें: बॉन्ड बाजार के लिए सेबी का नया प्रस्ताव: रंग बताएंगे निवेश में कितना है जोखिम, साफ-साफ लिखनी होगी चेतावनी

शीर्ष-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टीसीएस के बाजार मूल्य में गिरावट आई। वहीं, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा हुआ। इन पांच कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 55,149.45 करोड़ रुपये बढ़ गया।

इन कंपनियों की घटी बाजार पूंजी


  • टीसीएस का बाजार मूल्य 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गया।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये रह गया। 

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्य 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये रह गया।

  • एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये रह गया। 

  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये रह गया।

कौन-कौन कंपनियां फायदे में रहीं?


  • एलआईसी का बाजार मूल्य 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया।

  • भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये हो गया। 

  • बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्य 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये हो गया।

  • लार्सन एंड टुब्रो के बाजार मूल्य में 2,490.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। 

  • इसके बाद कंपनी का बाजार मूल्य 5,58,973.11 करोड़ रुपये हो गया।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्य 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार मूल्य के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments