Homeव्यवसायBiz Updates: अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, एसएंडपी 500 इंडेक्स...

Biz Updates: अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, एसएंडपी 500 इंडेक्स में शामिल होने की तैयारी में रेडिट


अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा नीचे आ गया। कमजोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर चिंता बढ़ाई, हालांकि इससे महंगाई पर दबाव घटने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी टलने की उम्मीद भी बनी। एसएंडपी 500 में 0.2 प्रतिशत, डॉव जोंस में 107 अंक यानी 0.2 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। एसएंडपी 500 13.23 अंक गिरकर 7,785.76 पर बंद हुआ, लेकिन लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। डॉव 107.58 अंक गिरकर 53,732.41 और नैस्डैक 73.86 अंक फिसलकर 26,729.16 पर रहा।तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार पर दबाव डाला। ब्रेंट क्रूड 1.7 प्रतिशत बढ़कर 88.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान युद्ध के बीच फारस की खाड़ी से तेल टैंकरों की आवाजाही को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।कमजोर खुदरा बिक्री के साथ उपभोक्ता भरोसे में गिरावट ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि महंगाई ऊंची रहने और आर्थिक वृद्धि कमजोर पड़ने से ‘स्टैगफ्लेशन’ का जोखिम बढ़ सकता है। इस बीच, एसएंडपी 500 में शामिल होने की खबर से रेडिट के शेयर 12.6 प्रतिशत चढ़े।


 

एसएंडपी 500 इंडेक्स में शामिल होने की तैयारी में रेडिट


ऑनलाइन चर्चाओं के लिए मशहूर प्लेटफॉर्म- रेडिट अगले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक एसएंडपी 500 में शामिल होगा। इस खबर के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 12.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में शामिल होना किसी कंपनी के लिए प्रतिष्ठा और निवेश, दोनों लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जाता है। सूचकांक में अमेरिका की 500 बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं और खरबों डॉलर का निवेश इससे जुड़े म्यूचुअल फंड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में होता है। रेडिट के सूचकांक में शामिल होने के बाद इन फंडों को अपने पोर्टफोलियो में कंपनी के शेयर खरीदने पड़ेंगे। इससे शेयर की मांग बढ़ने की संभावना है।

2026 में रेडिट का मुनाफा दोगुने से अधिक होने का अनुमान

रेडिट मंगलवार से एसएंडपी 500 का हिस्सा बनेगा। सूचकांक में जगह पाने के लिए कंपनी के शेयरों का कम से कम 12 महीने तक सार्वजनिक रूप से कारोबार होना जरूरी है। रेडिट 2024 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी ने हाल में दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया और लगभग हर तिमाही में मुनाफा कमाया है। वॉल स्ट्रीट को उम्मीद है कि 2026 में रेडिट का मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़ सकता है। बढ़ते राजस्व और एसएंडपी 500 में प्रवेश से कंपनी की निवेशकों के बीच स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments