HomeअपराधUdaipur News: सेलिब्रेशन मॉल में शॉपिंग कर रहा था कुख्यात तस्कर, ANTF...

Udaipur News: सेलिब्रेशन मॉल में शॉपिंग कर रहा था कुख्यात तस्कर, ANTF ने दबोचा, 16 मामलों में हे आरोपी


Last Updated:

उदयपुर में ANTF ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात तस्कर पप्पूलाल को सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार किया. पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता और लगातार ठिकाने बदलते हुए बसों से सफर करता था. आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में NDPS, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग समेत 16 से अधिक मामले दर्ज हैं.

Zoom

आरोपी पप्पूलाल

उदयपुर. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर पप्पूलाल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और मोबाइल फोन का इस्तेमाल तक नहीं करता था. इसके बावजूद ANTF की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से दबोच लिया. खास बात यह रही कि आरोपी पुलिस की नजर से बचने के लिए भूमिगत रहने के बाद मॉल में बेखौफ होकर शॉपिंग कर रहा था.

ANTF को सूचना मिली थी कि पप्पूलाल उदयपुर आया हुआ है, सूचना के आधार पर टीम शास्त्री नगर सेक्टर-3 पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था. टीम ने उसकी तलाश और निगरानी जारी रखी, इसी दौरान पता चला कि पप्पूलाल सेलिब्रेशन मॉल में शॉपिंग कर रहा है. सूचना मिलते ही ANTF की टीम तत्काल मॉल पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

2018 में NDPS मामले में जा चुका है जेल

जानकारी के अनुसार, पप्पूलाल वर्ष 2018 में सिगोली थाना क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के मामले में गिरफ्तार हुआ था. इस मामले में वह करीब एक साल जेल में रहा. जेल से बाहर आने के बाद उसने कथित तौर पर दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी. वर्ष 2021 में चित्तौड़गढ़ के बेगूं थाना क्षेत्र में डोडा-चूरा तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामलों सहित 16 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं. लंबे समय से फरार रहने के दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा.

मोबाइल से दूरी, बसों में करता था सफर

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल लगभग पूरी तरह छोड़ रखा था. वह एक जगह ज्यादा समय तक नहीं रुकता और आने-जाने के लिए बसों का इस्तेमाल करता था. ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. ANTF की लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के जरिए आखिरकार उसकी मौजूदगी उदयपुर में सामने आई और मॉल में शॉपिंग करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments