Homeअपराधआगरा: ट्रेन में मिला एक लाल सूटकेस, अंदर टुकड़ों में थी महिला...

आगरा: ट्रेन में मिला एक लाल सूटकेस, अंदर टुकड़ों में थी महिला की लाश, पॉलीथिन ने दिया कातिलों के घर का सुराग


होमताजा खबरक्राइम

आगरा: ट्रेन से मिला लाल सूटकेस, अंदर था महिला का शव, पॉलीथिन से मिला अहम सुराग

Last Updated:

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले लाल सूटकेस ने पुलिस को चेन्नई तक पहुंचा दिया है. सूटकेस के अंदर महिला के शव के टुकड़े मिले थे. जांच में एक पॉलीथिन से मिले सुराग के जरिए पुलिस कातिलों के घर तक पहुंचने में कामयाब हो गई है. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

ट्रेन में महिला का शव मिलने के मामले में आगरा पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. (एआई इमेज)

Agra Train Murder Case: आगरा में ट्रेन के अंदर लाल सूटकेस से महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले की जांच अब चेन्नई तक पहुंच गई है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या और शव के टुकड़े करने की वारदात को चेन्नई के गुडुवंचेरी इलाके में अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज, रेलवे रिकॉर्ड और फोरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

दरअसल, मामला 6 अगस्त का है. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लाल रंग का संदिग्ध सूटकेस मिला था. रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोच में लावारिस पड़े एक सूटकेस से तेज बदबू आ रही है. जांच करने पर उसके अंदर महिला के सड़े-गले शव के टुकड़े बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को बैग से एक पॉलीथिन भी बरामद हुई, जिसमें चेन्‍नई लिखा हुआ था. इसी पॉलीथिन के आधार पर आगरा पुलिस चेन्‍नई तक पहुंच गई. जांच की शुरूआत चेन्‍नई रेलवे स्‍टेशन के सीसीटीवी रिकार्डिंग की पड़ताल से की गई. पड़ताल के दौरान पुलिस को एक फुटेज सामने आया. इसमें एक पुरुष और महिला लाल सूटकेस लेकर स्टेशन पहुंचते दिखाई दिए.

इसके बाद दोनों ने सूटकेस को तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ दिया. यह ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी. बाद में, यही सूटकेस आगरा कैंट स्टेशन पर मिला. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दोनों संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए चेन्नई के गुडुवंचेरी इलाके में स्थित एक किराये के मकान तक पहुंची. पुलिस को शक है कि इसी मकान में महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए होंगे.

जांच में यह भी सामने आया है कि शव के कुछ हिस्से एक बड़े बर्तन में रखे गए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बिरयानी बनाने के लिए किया जाता है. पुलिस ने इस बर्तन को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है. मकान से दूसरे सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या कब और कैसे हुई.

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. उसके अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट से मौत की वजह और शव के साथ क्या हुआ, इसके बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. वहीं, मृतक महिला की पहचान के लिए पुलिस मिसिंग लोगों की रिपोर्ट सहित दूसरे रिकॉर्ड खंगाल रही है.

वहीं, लाल सूटकेस के साथ सीसीटीवी में दिखाई दिए दोनों की पहचान भी नहीं हो सकती है. पुलिस स्‍थानीय पुलिस की मदद से दोनों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटी है. पुलिस के अनुसार, किसी एक की भी शिनाख्‍त पुख्‍ता होते ही मामले की कडियां सुलझना शुरू हो जाएगी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments