Homeटेक्नोलॉजीनिम्स यूनिवर्सिटी में 15वीं मंजिल गिरा छात्र, मौत: लखनऊ का रहने...

निम्स यूनिवर्सिटी में 15वीं मंजिल गिरा छात्र, मौत: लखनऊ का रहने वाला था आदित्य तिवारी, गार्नेट हॉस्टल में तीन रूम पार्टनर के साथ रहता था; पुलिस जांच में जुटी


जयपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित NIMS यूनिवर्सिटी के गार्नेट हॉस्टल में मंगलवार रात एक B.Tech छात्र की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य तिवारी, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आदित्य B.Tech फर्स्ट ईयर का छात्र था और हॉस्टल में तीन अन्य रूम पार्टनर के साथ रहता था।

चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे छात्र के 15वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है।

सुसाइड समेत अन्य पहलुओं की जांच

पुलिस के अनुसार, छात्र 15वीं मंजिल से किस परिस्थिति में नीचे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments