HomeराजनीतिIPL नीलामी की तारीख हुई लीक? BCCI की घोषणा से पहले ही...

IPL नीलामी की तारीख हुई लीक? BCCI की घोषणा से पहले ही सामने आ गई डेट


Cricket

oi-Naveen Sharma

आईपीएल 2026 के खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जा सकती है। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से फ्रेंचाइजी को भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज में नीलामी की तारीख और वेन्यू की जानकारी दी गई है। हालांकि फ्रेंचाइजी मालिकों और सीईओ को अभी तक इसकी आधिकारिक ईमेल नहीं भेजी गई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि मैसेज के अनुसार नीलामी गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में होगी, जबकि इससे जुड़ी ब्रीफिंग 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई का यह मैसेज मिलने की पुष्टि की है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी से नीलामी में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संख्या भी मांगी है, ताकि यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं की जा सकें।

ipl

फिलहाल इस संदेश को लॉजिस्टिक्स और ट्रैवल बुकिंग की तैयारी के लिए भेजा गया है। ऐसे में तारीख और वेन्यू में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

भारत-श्रीलंका मैच से भी टकराव

दिलचस्प बात यह है कि 16 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में वनडे मुकाबला भी निर्धारित है। ऐसे में आईपीएल नीलामी और अंतरराष्ट्रीय मैच की तारीख एक ही होने से कार्यक्रम में बदलाव की अटकलें लग सकती हैं।

इससे पहले दिल्ली में 13 दिसंबर को होने वाले भारत-श्रीलंका के पहले वनडे का वेन्यू बदलने की संभावना से जुड़ी खबरें सामने आई थीं। हालांकि बीसीसीआई ने हाल ही में मैच को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना से इनकार किया था। नीलामी की तारीख और वेन्यू पर बीसीसीआई की औपचारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

तीन साल बाद देश में हो रही नीलामी

काफी लंबे टाइम के बाद भारत में आईपीएल नीलामी की वापसी हुई है। पिछले तीन सालों से नीलामी भारत से बाहर हो रही थी। इस बार बीसीसीआई ने नीलामी को फिर से देश में आयोजित कराने का फैसला लिया है। नीलामी की घोषणा के साथ ही रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट भी आनी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments