Homeअपराधफोन पर चलती रहीं मीठी-मीठी बातें, हर कॉल पर उसने उड़ा दिए...

फोन पर चलती रहीं मीठी-मीठी बातें, हर कॉल पर उसने उड़ा दिए लाखों रुपए, फिर लपेटे में आए बैंक मैनेजर साहब


Last Updated:

फोन पर मीठी-मीठी बातें और हर कॉल पर एक नया वादा एक शख्‍स को ले डूबा. यह शख्‍स हर कॉल पर लाखों रुपए देते चले गए. जबतक उनको पूरा माजरा समझ में आया, तब तक जेब से 20 लाख रुपए जा चुके थे. वहीं इस पूरे मामले में एक निजी बैंक के डिप्‍टी मैनेजर भी लपेटे में आया है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

साइबर फ्रॉड से जुड़े इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है. (एआई इमेज)

दिल्‍ली क्राइम न्‍यूज. शेयर बाजार में पैसा लगाइए और मोटा मुनाफा कमाइए… साइबर ठगों ने कुछ इसी तरह के सुनहरे सपने दिखाकर एक शख्‍स को 20.72 लाख रुपए की चपत लगा दी. भरोसे से शुरू हुई इस वारदात में आकर्षक रिटर्न के वादे किए गए और देखते ही देखते पीड़ित का पूरा खाता साफ हो गया. लेकिन इस साइबर ठगी की कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब इस पूरे मामले में एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर की भूमिका सामने आई. दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने इस मामले कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. इनमें एक निजी बैंक का यह डिप्टी मैनेजर भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर शानदार और मोटे रिटर्न का भरोसा दिलाया था. मुनाफे के लालच में पीड़ित ने अलग-अलग किस्‍तों में लाखों रुपये निवेश कर दिए. बाद में उसे पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है. मदद के लिए उसने दिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल का दरवाजा खटखटाया. मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनी ट्रेल को समझना था. नॉर्थ वेस्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने टेक्निकल एविडेंस और बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया. इसी बीच, पुलिस को हाथ एक ऐसी ट्रांजेक्‍शन लग गई, जिसने जांच के दायरे को राजस्‍थान के जयपुर तक पहुंचा दिया.

नॉर्थ वेस्ट डीसीपी आकांक्षा यादव के अनुसार, जांच में पता चला कि एक आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था. वहीं दूसरा आरोपी सेल्फ चेक के जरिए कैश निकालने और रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में मदद करता था. लेकिन सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर की इस मामले में संलिप्‍त पाया गया. आरोप है कि बैंक अधिकारी ने दो प्रतिशत कमीशन के एवज में साइबर ठगों को बैंकिंग सर्विस उपलब्‍ध कराता था. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्‍जे से अपराध में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

फिलहाल पुलिस इनके डिजिटल नेटवर्क, बैंक खातों और इस गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शेयर बाजार में मुनाफे के झांसे में न आएं. किसी भी संदिग्ध साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments