Homeट्रैवललद्दाख में बढ़ रहा पर्यटन का क्रेज, क्यों हर साल यहां पहुंच...

लद्दाख में बढ़ रहा पर्यटन का क्रेज, क्यों हर साल यहां पहुंच रहे हैं लाखों सैलानी


अगर आपको पहाड़, शांत माहौल और खूबसूरत नजारे पसंद हैं, तो लद्दाख ऐसी जगह है जहां एक बार जाने के बाद दोबारा जाने का मन कर सकता है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़, साफ आसमान, नीली झीलें और दूर तक फैली सुनसान सड़कें लद्दाख को बाकी हिल स्टेशनों से अलग बनाती हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.

लद्दाख में घूमने के लिए सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती ही नहीं है. यहां के पुराने बौद्ध मठ, पहाड़ी गांव और स्थानीय संस्कृति भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है. लेह से लेकर नुब्रा घाटी और पैंगोंग झील तक, हर जगह का अपना अलग अनुभव है. युवाओं के बीच बाइक से लद्दाख घूमने का क्रेज भी काफी ज्यादा है.

लद्दाख में बढ़ रहा पर्यटकों का आंकड़ा

लद्दाख में बढ़ते पर्यटन का अंदाजा हाल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. जनवरी से अगस्त 2026 के बीच यहां 4.05 लाख पर्यटक पहुंचे. यह संख्या पूरे 2025 में आए 3.35 लाख पर्यटकों से भी ज्यादा है. वहीं जनवरी से अगस्त 2025 के 2.69 लाख पर्यटकों के मुकाबले इस साल इसी अवधि में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अगस्त 2026 में भी 74,753 पर्यटक लद्दाख पहुंचे, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 45,201 थी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments