Homeटेक्नोलॉजीअगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं: पायलट के...

अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं: पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे


नई दिल्ली/लखनऊ31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। प्लेन के कार्गो सेक्शन में धुआं दिखाई देने की खबर के बाद अलर्ट जारी किया गया था। फ्लाइट में 109 लोग सवार थे।

दरअसल, फ्लाइट के दौरान पायलट को कार्गो सेक्शन में आग लगने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने का फैसला किया। हालांकि, प्लेन में आग लगने की आशंका गलत साबित हुई।

लखनऊ एयरपोर्ट पर लगाई गई थी इमरजेंसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 6:29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई। इंडिगो का प्लेन शाम 6:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। शाम 6:33 बजे लैंडिंग बे में पहुंचा और शाम 6:35 बजे यात्रियों को उतारा गया। शाम 6:39 बजे आग लगने की खबर गलत निकली। बाद में आपातकाल वापस ले लिया गया।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए

dbgifmagic 2026 09 15t125434 972 1789457186107 1789482231494

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। एयरलाइन चोर है के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments