Homeव्यवसायनकदी का नया रिकॉर्ड: एटीएम के जरिये रिकॉर्ड 2.24 लाख करोड़ रुपये...

नकदी का नया रिकॉर्ड: एटीएम के जरिये रिकॉर्ड 2.24 लाख करोड़ रुपये की निकासी, नकद मुद्रा का आंकड़ा 43 लाख करोड़ पहुंचा


एटीएम से नगद निकालने की रफ्तार में फिर तेजी आई है। इस साल जून में 2.18 लाख करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए जबकि अगस्त 2026 में नकद निकासी 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गई। यही नहीं, देश में प्रचलन में नकद मुद्रा भी बढ़ रही है। यह 43 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

एटीएम से नकद निकासी में गिरावट के रुझान के बाद कितनी तेजी?

एसीबीआई रिसर्च के मुताबिक, बैंकों से नगद निकासी व एटीएम से नगद निकासी दोनों में बढ़ोतरी दिख रही है। अप्रैल-अगस्त 2026 में बैंकों से कुल नकद निकासी औसतन करीब 7.3 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में यह औसतन 7.8 लाख करोड़ रुपये थी। वैसे तो पिछले कुछ समय से एटीएम से नकद निकासी में गिरावट का रुझान देखने का मिल रहा था, लेकिन पिछले तीन महीनों में इसमें वृद्धि हुई है।

चालू वित्त वर्ष में शाखाओं से कितनी नकद निकासी?

अगस्त 2026 में एटीएम से नकद निकासी बढ़कर 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि जून 2026 में यह 2.18 लाख करोड़ रुपये थी। जून में एटीएम से कैश 2.18 लाख करोड़ रुपये था, जबकि जुलाई में यह 2.19 लाख करोड़ रुपये व अगस्त में 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, बैंक शाखाओं से नकद निकासी चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 5-6 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर स्थिर रही है।

4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी चलन में

सिस्टम में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी चलन में है। इसका एक कारण अप्रैल 2025 में आरबीआई का वह नियम है, जिसके तहत 90% एटीएम में 100 और 200 रुपये जैसे छोटे मूल्यवर्ग के नोट उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया था। इस कारण एटीएम से 100 और 200 के नोटों निकासी भी खूब हो रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments