Homeव्यवसायबिजनेस अपडेट्स: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में 'असंतुलन' पर पेंच; गोयल न्यूयॉर्क में...

बिजनेस अपडेट्स: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में ‘असंतुलन’ पर पेंच; गोयल न्यूयॉर्क में कारोबार दिग्गजों से मिले


भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत अभी जारी है, लेकिन दोनों देश फिलहाल ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं जहां एक-दूसरे को और रियायत देना या लेना मुश्किल दिखाई दे रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापार संबंधों में सबसे प्रमुख मुद्दा व्यापार असंतुलन है। बदलते वैश्विक माहौल में भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार समझौतों को तैयार करना होगा।




प्रमुख कारोबारी दिग्गजों से मिले गोयल


अमेरिका दौरे पर गए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिका के प्रमुख कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात कर भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष एवं सीओओ जोनाथन ग्रे, न्यूबर्गर बर्मन के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज वॉकर और द एस्टी लॉडर कंपनियों के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीफन डी ला फेवेरी से मुलाकात की। ब्लैकस्टोन के साथ बैठक में भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने तथा प्रमुख क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर चर्चा हुई। न्यूबर्गर बर्मन के साथ वित्तीय और वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में निवेश संबंध मजबूत करने पर विचार हुआ। सोमवार को (स्थानीय समय) हुई मुलाकात क बाद गोयल ने कहा कि मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी स्थितियों और गहरे होते पूंजी बाजारों के कारण भारत वैश्विक संस्थागत निवेशकों के लिए बड़े पैमाने और दीर्घकालिक मूल्य सृजन का अवसर देता है। एस्टी लॉडर के साथ भारत में विनिर्माण और खरीद बढ़ाने तथा देश के बढ़ते सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल बाजार का लाभ उठाने पर चर्चा हुई। गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिका गए थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments