कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। करीब 7000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। CJP के तीनों टॉप लीडर्स, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। तीनों को कल मुंबई से दिल्ली पहुंचने के बाद प्लेन से ही हिरासत में लिया गया था। पार्टी ने देर रात x पर बताया कि पुलिस ने उन्हें कहां रखा है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर दिल्ली पुलिस से तीनों लीडर्स को तुरंत रिहा करने, वे कहां हैं इसकी जानकारी देने और उन्हें अपने वकीलों से मिलने देने की मांग की है। अजिंक्य दीपके की गैरमौजूदगी में प्रदर्शन का जिम्मा संभाल रहे हैं। दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अनदेखी पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो-ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।
Source link
दिल्ली में CJP का आज फिर प्रदर्शन: दीपके सहित तीनों टॉप लीडर्स हिरासत में; मेट्रो-ट्रेन रोकने पर छुट्टी के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
RELATED ARTICLES