Homeट्रैवलफ्लाइट में कभी नहीं बैठे? ₹6,500 में पूरा होगा सपना, ऐसे कर...

फ्लाइट में कभी नहीं बैठे? ₹6,500 में पूरा होगा सपना, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग


Last Updated:

Affordable Air Travel Package: हवाई जहाज में सफर करने का सपना देखने वाले आम लोगों और बुजुर्गों के लिए अम्मा नन्ना टूरिज्म ने किफायती धार्मिक यात्रा पैकेज शुरू किया है. महज 6,500 रुपये प्रति व्यक्ति में 48 घंटे की इस यात्रा के दौरान फ्लाइट, बस और ट्रेन से सफर कराया जाता है. यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होती है, जहां से यात्रियों को फ्लाइट से महाराष्ट्र के जलगांव ले जाया जाता है. यहां से बस द्वारा शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन कराए जाते हैं. अगले दिन श्रद्धालु 12वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करते हैं और औरंगाबाद स्थित बीबी का मकबरा भी घूमते हैं. वापसी स्लीपर ट्रेन से हैदराबाद होती है. पैकेज में शाकाहारी भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल बताई गई है. संस्था के अनुसार, अब तक 17 ट्रिप में 600 से अधिक लोग इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं.

Top Deals Inside

हैदराबाद. हवाई जहाज में सफर करना समाज के एक बड़े तबके, खासकर बुजुर्गों और ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए हमेशा से एक बड़ा सपना रहा है. अक्सर जानकारी के अभाव और भारी खर्च के कारण आम लोग हवाई यात्रा करने से कतराते हैं. इसी सोच को बदलते हुए अम्मा नन्ना टूरिज्म ने आम लोगों और बुजुर्गों के लिए एक बेहद किफायती और सुगम टूर पैकेज की शुरुआत की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी कम खर्च में हवाई सफर का अनुभव कर पा रहे हैं.

इस यात्रा पैकेज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बजट-फ्रेंडली कीमत है. महज 6,500 रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च में श्रद्धालुओं को फ्लाइट, बस और ट्रेन तीनों माध्यमों से यात्रा कराई जा रही है. यह पूरा धार्मिक दौरा कुल 48 घंटे यानी दो दिन का होता है. अम्मा नन्ना टूरिज्म के अनुसार टूर की शुरुआत हैदराबाद से होती है. यहां से यात्रियों को हवाई जहाज के जरिए महाराष्ट्र के जलगांव एयरपोर्ट ले जाया जाता है. जलगांव से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से सीधे शिरडी पहुंचाया जाता है. रात में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था शिरडी देवस्थानम के कॉटेज में की जाती है.

फ्लाइट पर कदम नहीं रखने वालों के लिए बेहतरीन प्लान

अगले दिन सुबह श्रद्धालु शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करते हैं. इसके बाद दोपहर में बस द्वारा 12वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मंदिर ले जाया जाता है, जहां भगवान शिव के दर्शन कराए जाते हैं. धार्मिक दर्शन के बाद यात्रियों को औरंगाबाद ले जाकर ऐतिहासिक स्थल बीबी का मकबरा दिखाया जाता है. यात्रा के अंतिम चरण में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से रात की स्लीपर क्लास ट्रेन के जरिए यात्रियों को वापस हैदराबाद रवाना किया जाता है, जहां अगली सुबह यह दो दिवसीय यात्रा पूरी हो जाती है. यह पैकेज विशेष रूप से उन बुजुर्गों और ग्रामीण नागरिकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्होंने जीवन में कभी फ्लाइट में कदम नहीं रखा.

ऐसे आप भी कर सकते हैं बुकिंग

यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी शामिल रहती है. संस्था अब तक 17 सफल ट्रिप आयोजित कर 600 से अधिक लोगों को यह यात्रा करा चुकी है. इस पहल से न केवल आम लोगों का तीर्थाटन आसान हुआ है बल्कि हवाई सफर करने का उनका बरसों पुराना अरमान भी किफायती तरीके से पूरा हो रहा है. इस 6500 रुपए  में शिरडी टूर पैकेज की बुकिंग के लिए 9704177746 या 9704175888 पर कॉल करें अथवा वेबसाइट ammanannatourism.in पर जाएं. आधार कार्ड देकर अगली उपलब्ध तारीखों के अनुसार अपनी सीट और टिकट सुरक्षित करवा सकत हैं

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments