Homeटेक्नोलॉजीहाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: जर्मनी...

हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: जर्मनी से दिल्ली आ रहा था एअर इंडिया का प्लेन, सुरक्षाकर्मियों ने जांच शुरू की – Jaipur News




जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक करने की सूचना थी। ये फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस ऑपरेट करती है। विमान को जयपुर लाए जाने की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फ्लाइट के लैंड होते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के ऑफिसर प्लेन के अंदर गए हैं। फिलहाल अलर्ट के कारण, विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी और जांच के परिणाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाम को करीब 7.30 बजे भरी थी उड़ान फ्लाइटरडार 24 के अनुसार इस फ्लाइट ने मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे फ्रैंकफर्ट के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसे सुबह करीब 4.15 बजे दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होना था। उससे पहले ही उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments