Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके...

भास्कर अपडेट्स: पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके पास नहीं, उनका कार्ड बनवाने में मदद की जाएगी


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने PM CARES for Children योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप (कक्षा 1 से 12) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। यानी बच्चे को आधार से पहचान बतानी होगी। लेकिन सरकार ने साथ में यह भी साफ कहा है कि अगर किसी बच्चे के पास आधार नहीं है या उसका आधार वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो भी उसे स्कॉलरशिप से वंचित नहीं किया जाएगा।

ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों से पहचान और माता-पिता से रिश्ता साबित करके मदद दी जाएगी, और विभाग खुद उसका आधार बनवाने में मदद करेगा।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

अंकिता के माता-पिता CBI से मिले, पूर्व विधायक के नार्को टेस्ट की मांग

logo composite 56 1792191836445

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को उसके माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग की। सनावर ने बातचीत के ऑडियो-वीडियो जारी किए थे, जिनमें एक ‘वीआईपी’ की भूमिका का दावा था।

सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। वे 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments