Homeट्रैवलरांची की तैमारा घाटी में छिपा है नेचुरल स्विमिंग पूल, मां काली...

रांची की तैमारा घाटी में छिपा है नेचुरल स्विमिंग पूल, मां काली मंदिर के पास है लोकेशन


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Spot Taimara Valley: झारखंड की राजधानी रांची की तैमारा घाटी घनघोर जंगल के लिए जानी जाती है, लेकिन बहुत लोग नहीं जानते हैं कि जंगल के बीचों बीच बड़ा ही खूबसूरत स्विमिंग पूल बना हुआ है. यह प्राकृतिक स्विमिंग पूल है और यहां पर लोग खासतौर पर नहाने और तैरने के लिए जाते हैं. अभी तक इस जगह को बहुत अधिक एक्सप्लोरर नहीं किया गया है. इसलिए बहुत अधिक लोग नहीं आते हैं. इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इसके लिए आपको रांची के तैमारा घाटी में आना होगा. जहां मां काली का मंदिर है और मंदिर के ठीक सामने आपको एक कच्ची सड़क देखने को मिलेगी. जंगल के अंदर जाते ही, बस जैसे ही आप अंदर थोड़ी दूर जाएंगे नीचे की तरफ आपको यह स्विमिंग पूल नजर आ जाएगा और यहां पर कुछ लोग नहाते हुए भी नजर आएंगे, जंगल के बीच में नहाने का मजा ही कुछ और है.

यहां पर नहा कर जाते हुए सनी बताते हैं कि हम लोग कॉलेज से यहां पर आए थे और खूब सारा फोटो खींचा है. यहां नहाने के बाद बहुत मजा आ गया. आप बार-बार आएंगे, क्योंकि यह ही बहुत खूबसूरत जगह है. वह यहां से बहुत सारी यादें लेकर जा रहे हैं. ऐसा तो बड़े शहरों और ऋषिकेश जैसे जगह में भी नहीं देखा जाता है. क्योंकि यह एकदम शांति वाली जगह है.

यहां पर बीच में आपको पानी देखने को मिलेगा और कुछ इस तरीके से बना हुआ है कि देखने में लगता है कि किसी ने स्विमिंग पूल बना दिया है. पानी एकदम साफ और चारों तरफ जंगल का नजारा देखकर आप तरीफ करते हुए थक जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोई डर जैसी चीज भी नहीं है. बहुत लोग तो यहां आकर बगल में बैठकर पिकनिक मनाते हुए नजर आ जाएंगे. अगर आप परेशान हैं और आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करना है तो भी आप यहां पर आ सकते हैं.

कोई आपको डिस्टर्ब करने वाला नहीं है. यहीं पर पास में शिव भगवान का मंदिर भी है. जहां पर आप इस स्विमिंग पूल में नहा कर वहां पूजा अर्चना कर सकते हैं और यहां पर घंटों बैठ सकते हैं. एकदम मूड फ्रेश हो जाएगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments