Last Updated:
महाराष्ट्र के पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े में मोबाइल स्टेटस को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले 16 साल के किशोर देवेंद्र जाधव ने अपने फोन पर ‘King Is Back’ का स्टेटस लगाया था. इसी बात से विवाद इतना बढ़ा कि तीन आरोपियों ने दुकान में घुसकर उस पर दरांती से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलवारों की पहचान करने में जुटी है.
पुणे के तालेगांव दाभाड़े में कपड़ों की दुकान के अंदर मोबाइल स्टेटस को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने की बात सामने आई है. (Image: CCTV)
पुणे क्राइम न्यूज. महाराष्ट्र के पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े में मोबाइल फोन पर लगाए गए एक स्टेटस को लेकर 16 साल के किशोर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है मोबाइल पर ‘किंग इज बैक’ स्टेटस लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद देवेंद्र जाधव पर दरांती से जानलेवा हमला किया गया था. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हमलावरों के फरार होने के बाद देवेंद्र को गंभीर रूप से जख्मी हालत में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना तालेगांव दाभाड़े के शिवाजी चौक इलाके में स्थित एक कपड़ों की दुकान में हुई. 16 साल का देवेंद्र जाधव इसी दुकान में काम करता था. आरोप है कि मोबाइल फोन पर ‘किंग इस बैक’ स्टेटस लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद तीन लोगों ने देवेंद्र पर हमला कर दिया. हमलावरों ने किशोर पर दरांती से कई वार किए. अचानक हुए इस हमले में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी वारदात कपड़ों की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
अस्पताल में चल रहा घायल किशोर का इलाज
हमले में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र जाधव का अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस मोबाइल स्टेटस को लेकर विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और हमले से पहले क्या हुआ था. पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे तीनों लोगों की पहचान में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को अरेस्ट का सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.