Homeट्रैवलकश्मीर-मनाली जाएंगे भूल! रांची में है यहां है खूबसूरत पिकनिक स्पॉट

कश्मीर-मनाली जाएंगे भूल! रांची में है यहां है खूबसूरत पिकनिक स्पॉट


Last Updated:

रांची का धुर्वा डैम पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह है. यहां हरियाली, ठंडी हवा और जगन्नाथ मंदिर के पास से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. यहां आने के बाद आप कश्मीर और मनाली तक भूल जाएंगे. इसकी खूबसूरती देखकर आप तारीफ करते-करते थक जाएंगे. यहां से पूरा रांची शहर जुगनू की तरह टिमटिमाता नजर आता है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ध्रुवा डैम के पीछे की तरफ लोग पिकनिक मनाने आते हैं. क्योंकि, यहां पर काफी ओपन स्पेस है. यहां आपको हरियाली, गुलाबी आसमान, ठंडी हवा, खाने के कई सारे विकल्प और खूबसूरत नजारे सब चीज देखने को मिलते हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि यह आपके एकदम शहर के 1 किलोमीटर के दायरे में है. आइये जानते हैं इस बेस्ट लोकेशन के बारे में.

बता दें कि यहां आने के बाद आपको कश्मीर और मनाली जाने की जरूरत नहीं है. वहीं, ठंड में लोगों का यह बेहतरीन स्पॉट बना रहता है. धुर्वा डैम के पास ही आपको देखने को मिलेगा जगन्नाथ मंदिर. आप यहां आइये और रात के नजारे देखतर तारीफ करते रह जाएंगे. आप यहां से पूरे रांची शहर को टिमटिमाते देख सकते हैं. यहां से आप पूरे शहर की सुंदरता देख सकते हैं. ऐसा लगता है कि रांची शहर रात में जुगनू की तरह चमक रहा है.

खूबसूरत नजारा देखकर कश्मीर-मनाली जाएंगे भूल

यहां से पूरा रांची शहर बहुत ही खूबसूरत दिखता है. इसीलिए यहां पर आराम से बैठकर लोग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. आसपास खाने के विकल्प जैसे झालमुरी, मोमोज, नूडल्स जैसी चीज होती हैं. वह ले लेते हैं और यहां बैठकर घंटों अपने परिजन से बात करते हैं. यहां से आपको पूरे रांची का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा.

सबसे खास बात यह है कि यहां आना कोई बहुत महंगा भी नहीं है. ऑटो से आ जाइए ₹20 में या फिर गाड़ी में ₹50 का पेट्रोल डलवा लीजिए. यहां आने के बाद आप भगवान जगन्नाथ के भी दर्शन भी कर सकते हैं. खासतौर पर लोग यहां शाम या रात में ही आते हैं. क्योंकि, यहां की लाइटिंग काफी खूबसूरत दिखती है. ठंड के मौसम में नजारा और भी शानदार हो जाता है.

यहां आने के बाद मिलता है सुकून

यहां पर शाम के समय लोग जगन्नाथ मंदिर के अंदर के परिसर में भी आराम से बैठे रहते हैं. हाथ में कुछ खाने का ले लिया और पेड़ के नीचे बैठे हुए रहते हैं. ऐसे में अगर आप एकदम सस्ते में पिकनिक मनाने का प्लान बना रहे हैं और शहर से बाहर भी नहीं जाना है, तो आप धुर्वा साइड आ सकते हैं.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments