Homeटेक्नोलॉजीसऊदी अरब की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द: एयर इंडिया और...

सऊदी अरब की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइट्स कैंसिल कीं, फ्री रीबुकिंग करा सकेंगे पैसेंजर्स


  • Hindi News
  • National
  • Air India & Express Cancel Saudi Flights | Free Rebooking For Passengers

नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में रियाद और दम्माम के लिए फ्लाइट्स पर रोक 7 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। एयरलाइन ने कहा कि जेद्दा से आने-जाने वाली सर्विस 31 अक्टूबर तक रोकी जाएंगी। इसमें एलिजिबल पैसेंजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग ऑप्शन और कैंसलेशन पर पूरा रिफंड दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की 24 अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले कन्फर्म बुकिंग हुई है वे फ्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है।

2 1792869083871

एयरलाइंस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 24 अक्टूबर को या उससे पहले रियाद और दम्माम सेक्टर के लिए बुकिंग की थी, और जिनकी ओरिजिनल यात्रा की तारीख 7 नवंबर तक थी, वे सऊदी अरब या बहरीन और भारत में किसी भी चालू एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेशन के लिए एक बार की कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं।

वहीं, जिन यात्रियों ने 24 अक्टूबर को या उससे पहले जेद्दा के लिए बुकिंग की थी, और जिनकी ओरिजिनल यात्रा की तारीख 31 अक्टूबर तक थी, उनके लिए कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग सुविधा 14 नवंबर तक की यात्रा के लिए लागू है। यह ऑप्शन सऊदी अरब या बहरीन और भारत में ऑपरेशनल एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेशनों को कवर करता है।

एयरलाइंस ने कहा कि उनकी टीमें अपने कॉन्टैक्ट सेंटर और शहर के बुकिंग ऑफिस के जरिए यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड रिक्वेस्ट में मदद करेंगी।

एयर इंडिया के यात्री एयरलाइन से +91 11 69329333 या +91 11 69329999 पर संपर्क कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री +91 124 6935600 पर कॉल कर सकते हैं।

3 1792869096719

अकासा एयर, इंडिगो ने भी उड़ानों पर रोक बढ़ाई

अकासा एयर ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि उसने जेद्दा के लिए उड़ानों का सस्पेंशन 10 नवंबर तक और रियाद के लिए 30 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है।

एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला सिक्योरिटी माहौल की सावधानी से जांच के बाद लिया गया है। कंपनी डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रही है और रियल टाइम में स्थिति का आकलन कर रही है।

सऊदी एयरपोर्ट, एनर्जी प्लांट और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों की चिंताओं के बीच फ्लाइट्स को यह एक्सटेंशन दिया गया है।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द:इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी फ्लाइट्स कैंसिल कीं

19 1792869117997

मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स के लिए लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments