Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत: जली हुई...

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत: जली हुई हालत में शव मिला, बैग से 3 लेटर बरामद; आत्महत्या की आशंका


  • Hindi News
  • National
  • Delhi School Student Death | Krishna Nagar Student Found Dead In Guard Room

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय में शनिवार दोपहर 12वीं क्लास की एक छात्रा का शव मिला। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है।

पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

वहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था, जिससे तीन लेटर बरामद हुए हैं। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है।

मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम जांच में जुटी है।

मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम जांच में जुटी है।

पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रारंभिक जांच में मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पहलू सामने आया है।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग किस चीज से लगाई गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।

घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। मामले की जांच जारी है।

BJP विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

BJP विधायक अनिल गोयल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के कारणों की जांच पुलिस और स्थानीय प्रशासन कर रहे हैं।

SDM कार्यालय के अधिकारी भी मामले को देख रहे हैं।गोयल के मुताबिक, छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

नाबालिग रेप विक्टिम को अबॉर्शन की परमिशन: 31 हफ्ते की गर्भवती, कानून में 24 हफ्ते तक छूट; दिल्ली HC बोला- वो परवरिश कैसे करेगी

qqqw1692455491 1692599052 1792407613760

दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 साल की रेप विक्टिम को 31 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग से बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश का बोझ उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments