Homeअपराधकिराया देने के पैसे नहीं थे, तो छापने लगा नकली नोट! नागपुर...

किराया देने के पैसे नहीं थे, तो छापने लगा नकली नोट! नागपुर में किराए के कमरे से 37 लाख की जाली करेंसी बरामद


Last Updated:

किराए देने के लिए नागपुर में एक शख्‍स ने नकली नोट ही छापने शुरू कर दिए. मकान मालिक से विवाद के बाद जब कमरे का ताला तोड़ा गया, तब जाकर इस पूरे गड़बड़झाले के बारे में पता चला. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मौके से करीब 37 लाख रुपए की जाली करेंसी बरामद की है.

Top Deals Inside

किराया देने के पैसे नहीं थे, छापने लगा नकली नोट! 37 लाख की जाली करेंसी बरामदZoom

नागपुर में किराएदार के कमरे से 37 लाख रुपए की फेक करेंसी बरामद की गई है. (एआई इमेज)

Nagpur Fake Currency News: जब किराया देने के लिए कहीं से रुपयों का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो इस शख्‍स ने खुद ही नोट छापने का फैसला कर लिया. कुछ ही समय में उसने अपने इस फैसले को अंजाम देते हुए 37 लाख रुपए के नकली नोट छाप दिए. वहीं, इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई दिनों से किराएदार के नहीं पहुंचने पर मकान मालिक को शक हुआ. इसी शक के आधार पर उसने कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया. मकान मालिक जब कमरे में दाख‍िल हुआ तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

दरअसल, यह मामला नागपुर के खरबी इलाके का है. आरोपी की पहचान पुष्पक कृष्ण भंडारकर उर्फ बेंदाने के रूप में हुई है. वह नागपुर के त्रिमूर्ति नगर का रहने वाला बताया गया है. पुष्पक ने करीब डेढ़ साल पहले कमरा किराए पर लिया था. उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था. आरोप है कि उसने कई महीनों से किराया देना भी बंद कर दिया था. किराया नहीं मिलने पर मकान मालिक रमेश ने उससे कमरा खाली करने के लिए कहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो भी हो गया था. आरोप है कि पुष्पक ने मकान मालिक रमेश को चाकू दिखाकर धमकाया था.

इस बाबत, बाद में रमेश ने वाठोडा पुलिस स्‍टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी. रमेश की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले को नॉन-कॉग्निजेबल ऑफेंस के तहत मामला दर्ज कर लिया था. वहीं, इस घटना के बाद लंबे समय तक किराएदार पुष्‍पक कमरे पर नहीं आया. शनिवार को मकान मालिक ने हथौड़े से कमरे का ताला तोड़ दिया. कमरके के अंदर उसे बाल्टी में नोटों की गड्डियां रखी दिखाई दीं. जमीन पर कागज बिखरे हुए थे और एक प्रिंटर भी लगा हुआ था. पूरा माजरा समझते रमेश को देर नहीं लगी और उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी.

37 लाख के नकली नोट, 48 लाख की सामग्री जब्त
मौके पर पहुंची वाठोडा पुलिस को 500 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां मिलीं. नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई. शुरुआती जांच में करीब 37 लाख रुपये के नकली नोट छापे जाने की बात सामने आई. पुलिस को अधछपे नोट और प्रिंटिंग मैटेरियल भी मिला है. कुछ नोटों पर सिर्फ एक तरफ छपाई हुई थी, जबकि दूसरी तरफ खाली थी. बरामद नोटों और बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया है. जांच में आरोपी के मुंबई में होने की जानकारी मिली है. फिलहाल पुष्पक फरार है और उसकी तलाश जारी है.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments