Homeटेक्नोलॉजीPM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर: ₹14 हजार करोड़...

PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर: ₹14 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे; पीएम-किसान की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Gujarat Visit | Development Projects Inauguration & Kisan Yojana

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम एकता नगर भी जाएंगे। यहां वे सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे।

पीएम एकता नगर में ₹400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी 30 अक्टूबर को सबसे पहले बनासकांठा में IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर जाएंगे। इसके बाद वे बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे।

पीएम 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।

वे एकता नगर में रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका भी जाएंगे। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

PM ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड को संबोधित किया था।

PM ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड को संबोधित किया था।

अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे

दौरे के दौरान मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए की लंबाई 6 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 5 स्टेशन होंगे। वहीं, फेज-2बी की लंबाई 3.3 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक 3 स्टेशन होंगे।

पीएम अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन करने के लिए चौड़ीकरण और मजबूतीकरण परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर करीब 2,600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

पीएम 30 अक्टूबर को वे बनासकांठा जिले के भीलड़ी से बनास डेयरी की 407 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, थराद और राधनपुर में दो नए बायो-CNG प्लांट की आधारशिला भी ऑनलाइन रखेंगे।

बनास डेयरी ने बनासकांठा जिले के भीलड़ी में 127 एकड़ में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर बनाया है।

बनास डेयरी ने बनासकांठा जिले के भीलड़ी में 127 एकड़ में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर बनाया है।

गुजरात में 4,030 नए आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे

पीएम गुजरात में बच्चों के अनुकूल 4,030 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और बनकर तैयार हो चुके 361 ऐसे केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। इस योजना पर 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे 4 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पीएम कृषि अवसंरचना कोष के तहत पूरी हो चुकी 521 परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 4,950 करोड़ रुपए है। इनमें कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं तथा प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं।

————-

यह खबर भी पढ़ें…

PM ने ओडिशा में RBI डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया:मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे

gifs 7 7 1792928444245

पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा जिले में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दूसरे डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments