नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हवा इस सीजन में सबसे ज्यादा खराब हो गई है। इसके बाद सरकार ने ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। लोगों से निजी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने और बस-मेट्रो से सफर करने की अपील की गई है। पार्किंग फीस बढ़ेगी और खुले में कचरा जलाने पर रोक रहेगी।
कोयला-लकड़ी जलाने, तंदूर चलाने और निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई है। दफ्तरों का समय बदलेगा। आधे कर्मचारी ही दफ्तर आ सकेंगे।
AQI 324 तक पहुंचा
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडैक्स (AQI) सोमवार को 324 दर्ज हुआ। यह बहुत खराब श्रेणी में है। मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई।
शनिवार को AQI 117 था, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है।
इसके बाद रविवार को AQI 261 पहुंच गया और पूअर श्रेणी में चला गया।
स्टेज-II के साथ पहले से लागू स्टेज-I की पाबंदियां भी जारी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है GRAP, कब लागू हुआ था?
GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान। इसे जनवरी 2017 में लागू किया गया था। इसका मकसद दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर प्रदूषण के स्तर के हिसाब से पाबंदियां लगाना है। इसके तहत AQI के आधार पर चार चरणों में प्रतिबंध लागू किए जाते हैं।
———————-
ये खबर भी पढ़ें:
दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक:हरियाणा बॉर्डर पर 1km लंबी कतार; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ

दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदियां लागू हो गई हैं। अब दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक वाली गाड़ियां राजधानी में नहीं आ सकेंगी।
इसके चलते रविवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर NH-48 की दिल्ली जाने वाली मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर करीब 1 किमी लंबा जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर…
