दीपावली के नजदीक आते-आते बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में नया फोन, लैपटॉप, कपड़े या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए। आपका एक सही फैसला आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को काफी हद तक कम कर सकता है। देश के तमाम बड़े बैंक इस बार अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर मेहरबान हैं और शॉपिंग से लेकर होटल बुकिंग तक पर हजारों रुपये की छूट और कैशबैक दे रहे हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ईएमआई तक पर फायदा
कोई 10 से 20 फीसदी तक की छूट दे रहा है, तो कहीं ईएमआई पर हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर छूट की पेशकश की जा रही है। हालांकि, ज्यादातर ऑफर के साथ न्यूनतम खरीदारी और ईएमआई की शर्तें जुड़ी हैं।
ऑफर लेने से पहले इन शर्तों पर दें ध्यान
रखें ध्यानः खरीदारी से पहले ग्राहक ऑफर्स की वैधता, न्यूनतम खरीदारी, अधिकतम छूट और ईएमआई की शर्तों पर ध्यान दें। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक की शर्तें जरूर जांच लें।
एचडीएफसी बैंक: स्मार्टबाय और इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट
बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर के तहत अगर आप स्मार्टबाय के जरिये फ्लिपकार्ट के गिफ्ट वाउचर खरीदते हैं, तो आपको 5 फीसदी और क्रोमा के वाउचर पर 2 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा, रिलायंस डिजिटल पर ईएमआई के जरिये खरीदारी करने पर 7.5 फीसदी (अधिकतम 3,000 रुपये) और विजय सेल्स पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो 30 नवंबर 2026 तक वैध है।
एसबीआई कार्ड: एपल और एअर इंडिया की बुकिंग पर फायदा
एसबीआई कार्ड के फेस्टिव ऑफर के तहत एपल उत्पादों की खरीद पर ईएमआई के साथ 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (26 दिसंबर तक) मिल रहा है। एअर इंडिया की बुकिंग पर 10,000 रुपये तक की छूट और एचपी उत्पादों पर 10 फीसदी (अधिकतम 18,000 रुपये) तक की बचत का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और आदित्य विजन पर भी हजारों रुपये की सीधी छूट उपलब्ध है।
आईसीआईसीआई बैंक: फ्लिपकार्ट और एपल पर आकर्षक ऑफर
आईसीआईसीआई बैंक के फेस्टिव बोनांजा के तहत फ्लिपकार्ट सेल में 10% की छूट और एपल प्रोडक्ट्स पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। टाटा क्लिक और एजियो पर 12% तक की छूट के अलावा फर्नीचर और होम डेकोर पर 30% तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
एक्सिस बैंक और पीएनबी: फ्लाइट और होटल बुकिंग पर बचत
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मेकमायट्रिप पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट और होटल बुक करने पर 20% (अधिकतम 20,000 रुपये) की छूट मिल रही है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड से घरेलू फ्लाइट टिकट बुक करने पर 12 फीसदी और मेकमायट्रिप व गोआईबीबो पर होटल बुकिंग पर 15 फीसदी की इंस्टेंट छूट दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: चैरिटी के नाम पर सरकार सख्त: ऑनलाइन शॉपिंग में नहीं चलेगी कंपनियों की मनमानी, बिना पूछे नहीं कटेगा पैसा
बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक: शॉपिंग पर कैशबैक और डिस्काउंट
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से एचपी प्रोडक्ट्स खरीदने पर 18,000 रुपये तक का कैशबैक और स्विगी पर 10% की छूट मिल रही है। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के ‘डील डिलाइट्स’ के तहत नायका पर 10%, टाटा क्लिक फैशन पर 12.5% और एलजी व सोनी के उत्पादों पर ईएमआई के जरिये 30,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।